Sirmaur Crime News: नाहन में चरस के साथ पकड़ा हरियाणा का व्यक्ति, मामला दर्ज ddnewsportal.com
Sirmaur Crime News: नाहन में चरस के साथ पकड़ा हरियाणा का व्यक्ति, मामला दर्ज

SIU नाहन जिला-सिरमौर की पुलिस टीम ने नाहन क्षेत्र में हरियाणा के एक व्यक्ति को चरस के साथ धर दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम रणवीर सिंह पुत्र हवा सिंह निवासी गांव बुड्डा खेड़ा लाठ्ठर, डाकघर खास,

तहसील जुलाणा, जिला जीन्द, हरियाणा हाल हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन है, वह काफी समय से नाहन शहर व आसपास काफी समय से मादक पदार्थ चरस बेचने का धंधा कर रहा है। जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए इस व्यक्ति के कब्जे से 222 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

इस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। दौराने अन्वेषण आरोपी रणवीर सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसका माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि यह उपरोक्त मादक पदार्थ कहां से लाया था और कहां बेचने की फिराक में था ताकि पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
