Himachal Weather Update: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हिमाचल के मौसम का हाल, पढ़ें इस रिपोर्ट में... ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हिमाचल के मौसम का हाल, पढ़ें इस रिपोर्ट में... ddnewsportal.com

Himachal Weather Update: आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हिमाचल के मौसम का हाल, पढ़ें इस रिपोर्ट में...

हिमाचल प्रदेश को मानसून ने इस बार तबाही से खून के आँसू रूलाया है। बीते 50 वर्ष में प्रदेश ने ऐसी आपदा नही देखी है यही कारण है कि जैसे ही बारिश का अलर्ट आता है लोग सहम जाते हैं कि पता नही इस बार की बारिश में कहां तबाही सामने आ जाए। सहम जाना लाजिमी भी है, क्योंकि बर्बादी का जो मंजर राज्य के लोगों ने इस बार देखा है वो कभी भूलने वाला नही होगा। 


लेकिन राहत की खबर यह है कि प्रदेश में भारी तबाही मचाने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया है। अब एक सप्ताह तक प्रदेश में कम बारिश होने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी जिलों में शनिवार को दिन भर धूप खिली। कुल्लू-मंडी एनएच वाया पंडोह छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। शनिवार को इस मार्ग से सब्जियों और सेब के करीब 700 वाहन निकाले गए। चार दिन बाद यह मार्ग बहाल हुआ। कुल्लू जिले के सैंज के बनाउगी में ढाई मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। हालांकि, खतरे को देखते हुए घर को पहले ही खाली कर दिया था।


उधर, बारिश का दौर थमने से लोगों ने हल्की राहत महसूस की है। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों में भी अब और तेजी आएगी।
बता दें कि इस मानसून सीजन में 24 जून से 26 अगस्त तक 376 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 127 की सड़क हादसों में मौत हो गई। कुल 349 घायल हुए हैं। राज्य में 2445 घर ढह हो गए हैं। 10504 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 306 दुकानों व 5384 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 156 और अचानक बाढ़ की 66 घटनाएं सामने आई हैं। प्रदेश को इब आपदा के जख्म से उबरने में काफी समय लग सकता है।