Himachal News: क्रिप्टो करंसी फ्रॉड के बाद प्रदेश में एक और बड़ा मामला, पढ़ें क्या बोली एसपी सौम्या... ddnewsportal.com

Himachal News: क्रिप्टो करंसी फ्रॉड के बाद प्रदेश में एक और बड़ा मामला, पढ़ें क्या बोली एसपी सौम्या... ddnewsportal.com

Himachal News: क्रिप्टो करंसी फ्रॉड के बाद प्रदेश में एक और बड़ा मामला, पढ़ें क्या बोली एसपी सौम्या...

हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने क्यूएफएक्स मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने एक आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा। शातिर विदेश भागने की तैयारी में था। जबकि दूसरा अंबाला से पकड़ा। चंडीगढ़ के अलावा इनका नेटवर्क देश के चार राज्यों में फैला था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्य जुटा रही है। आरोपियों की पहचान दिनेश चोपड़ा निवासी अंबाला हरियाणा और चंद्रमोहन निवासी दिल्ली के रूप में हुई। इनमें चंद्रमोहन दुबई भागने की फिराक में था। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर सैकड़ों लोगों को ठगा है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन ने मंडी में पत्रकारों को बताया कि क्यूएफएक्स कंपनी फाॅरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर काम कर रही थी। वह इसके लिए अधिकृत नहीं थी। पुलिस ने कंपनी के डेढ़ दर्जन से अधिक खाते फ्रिज कर दिए हैं। खातों में करीब 30 लाख रुपये हैं। कुछ फ्लैट और अन्य संपत्ति भी सीज की जा रही है। कंपनी के दो कार्यालय भी सील किए हैं। शातिर निवेशकों से धनराशि लेकर मात्र पांच प्रतिशत ही निवेश करते थे और बाकी 95 प्रतिशत राशि इधर-उधर ही घुमाकर काम चलाते थे। शुरुआती निवेश राशि 40 हजार रुपये रखी गई थी, लेकिन अधिकतर ने राशि लाखों में ही लगाई थी। बता दें कि

क्यूएफएएक्स नाम की एक कंपनी का मुख्यालय जीरकपुर में था। जबकि नागचला (मंडी) में इसकी ब्रांच थी। कंपनी कम समय में हाई रिटर्न का दावा करती थी।
गोर हो कि हाल ही में प्रदेश में क्रिप्टो करंसी का सैंकड़ों करोड़ों का बड़ा फ्रॉड सामने आया है जिसमे कई गिरफ्तारियां हुई है। अब एक नये मामले ने हलचल मचा दी है। संभावना है कि आने वाले समय में इस कंपनी में निवेशकों की बड़ी संख्या सामने आ सकती है। 

लगातार ताजा अपडेट्स के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल को फाॅलो करें