Paonta Sahib: रेतुआ-किरोग के हाल हुए खराब, घरों-खेतों में मलबा ही मलबा, मौके पर पंहुचे विधायक व भाजपा मंडल अध्यक्ष ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रेतुआ-किरोग के हाल हुए खराब, घरों-खेतों में मलबा ही मलबा, मौके पर पंहुचे विधायक व भाजपा मंडल अध्यक्ष ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रेतुआ-किरोग के हाल हुए खराब, घरों-खेतों में मलबा ही मलबा, मौके पर पंहुचे विधायक व भाजपा मंडल अध्यक्ष 

पहले फटा बादल, अब आई बड़ी आफत, ना बचे खेत और ना खलिहान, गांव के लोगों का दर्द जानने विधायक सुखराम चौधरी और मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर मौके पर पंहुचे। मामला पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के गिरिपार के रेतुआ-किरोग का है। यहां रक्षाबंधन के दिन भारी बारिश से आए सैलाब ने तबाही मचा दी है। 


दरअसल, पांवटा विधानसभा क्षेत्र के दो गांव रेतुआ-किरोग के लोग घुट घुट के जीने को मजबूर है। एक रेतुवा गांव जहां पर पहले बादल फटने से आफत आई थी और दूसरी बार फिर बारिश के पानी से खेत खलियान तबाह हो गए हैं। वही किरोग गांव के हालत खराब हो गए हैं। बारिश के पानी से साला मालवा घरों में घुस गया है खेतों में बिजी गई फसल तबाह हो गई। 
वहीं विधायक सुखराम चौधरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर में सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार के पास लोगों का दुखड़ा सुनाने के तक का समय नहीं है। पांवटा विधानसभा क्षेत्र में दो गांव में आफत आ गई है ग्रामीण घर छोड़कर भागने को मजबूर है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वह खुद और पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी को इन गांवों तक ले गए थे, विधायक ने भी उनका दुख दर्द सुना लेकिन प्रशासन के अधिकारियों को अभी तक समय नहीं लगा।