जयराम ठाकुर के जन्म दिन पर महिला मोर्चा ने बांटे फल ddnewsportal.com

जयराम ठाकुर के जन्म दिन पर महिला मोर्चा ने बांटे फल ddnewsportal.com

जयराम ठाकुर के जन्म दिन पर महिला मोर्चा ने बांटे फल

भाजयुमो ने सीएम के उत्तम स्वास्थ्य के लिए करवाया हवन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्म दिवस के उपलक्ष पर भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर ने पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल मे फल वितरण किया। जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा की अगुवाई मे महिलाएं सिविल

अस्पताल पंहुची और मरीजों और तीमारदारों को फल वितरण किया। इस दौरान उनके साथ पूनम गुप्ता, कृष्णा धीमान, अनिता गर्ग और स्नेह दत्ता आदि भी मौजूद रही। वहीं भाजयुमो सिरमौर ने पांवटा साहिब के वार्ड न.6 में भारतीय युवा मोर्चा जिला सिरमौर अध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में हवन

का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें ऊर्जा एवं बहुदेशीय परियोजना मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना के लिए हवन का कार्यक्रम किया गया और भगवान से यही प्रार्थना की गई कि उनके नेतृत्व

में हिमाचल प्रदेश सरकार इसी प्रकार उन्नति करती रहे और हिमाचल प्रदेश इसी प्रकार शिखर की ओर बढ़ता रहे और मंत्री ने जयराम ठाकुर की दीर्घायु के लिए मंगलकामना की व पूर्णाहुति दी। इस कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष

रमेश तोमर, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष कपिल वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी व कार्यालय सचिव कुलविंदर सिंह हंस, मण्डल महामंत्री सुनील चौधरी व संदीप तोमर, उपाध्यक्ष अंकुश,

सुशील तोमर, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल,सचिव स्पर्श गुप्ता, दुग्गल चौधरी, मनोनीत पार्षद गुरदास राम व मण्डल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।