HP Weather Update: अगले कुछ घंटे फ्लेश फ्लड की आठ जिलों को चेतावनी, नुकसान 1200 करोड़ रुपए... ddnewsportal.com

HP Weather Update: अगले कुछ घंटे फ्लेश फ्लड की आठ जिलों को चेतावनी, नुकसान 1200 करोड़ रुपए... ddnewsportal.com

HP Weather Update: अगले कुछ घंटे फ्लेश फ्लड की आठ जिलों को चेतावनी, नुकसान 1200 करोड़ रुपए...

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून अभी कमजोर नहीं पड़ा है। अगले कुछ घंटे आठ जिलों के लिए खतरे भरे बताए गये है, जिसमे सिरमौर जिला भी शामिल है। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में आगामी 24 घंटे के लिए फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल फटने या बाढ़ आने जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने संबंधित जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है उनमें कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर शामिल हैं। 


उधर, बारिश की वजह से प्रदेश भर में करीब 60 सडक़ों पर यातायात बाधित है। पीडब्ल्यूडी ने इन सडक़ों को बहाल करने के लिए भारी मशीनरी तैनात कर दी है। बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में 19 करोड़ का नुकसान सामने आया है। प्रदेश में नुकसान का आंकड़ा अब बढक़र 1192 करोड़ रुपए हो गया है। अलग-अलग जिलों से अब तक हुए नुकसान की रिपोर्ट राज्य सरकार तक पहुंची है। बीते चौबीस घंटे में पीडब्ल्यूडी को 11 करोड़ रुपए का ताजा नुकसान उठाना पड़ा है और विभाग का कुल नुकसान अब बढक़र 540 करोड़ रुपए पहुंच गया है। जबकि जलशक्ति विभाग को आठ करोड़ का नुकसान 24 घंटे में झेलना पड़ा है। विभाग के नुकसान का आंकड़ा 482 करोड़ और बिजली बोर्ड 97 लाख का नुकसान दर्ज हुआ है।