Kafota: टटियाणा के चियाली में भारी भूस्खलन, पढ़ें, राजस्व विभाग के मुताबिक हुआ कितना नुकसान... ddnewsportal.com

Kafota: टटियाणा के चियाली में भारी भूस्खलन, पढ़ें, राजस्व विभाग के मुताबिक हुआ कितना नुकसान...
नागरिक उपमंडल कफोटा के अंतर्गत आने वाले टटियाणा के चियाली में भूस्खलन से किसानों की कई बीघा जमीन मलबे तले दब गई। यहा पर बादल फटने जैसे हालात बन गए हैं। गनीमत यह है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है लेकिन खेती को बड़ा नुकसान बताया जा रहा है।
नायब तहसीलदार कमरऊ ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम का कहना है कि सोमवार की रात को चियाली जहां प्राकृतिक जल स्त्रोत था नीचे जहां भूस्खलन से नुकसान हुआ, मुकाम चियाली मोजा टटियाणा जिस स्थान पर बादल फटने की बात बताई जा रही है वहां पर पहले प्राकृतिक जल स्त्रोत था जिसमें लगातार पानी चला रहता था। जल स्त्रोत में भारी बारिश से पानी की मात्रा बढ़ने के कारण तथा जल स्त्रोत के चारों तरफ कच्ची मिट्टी होने के कारण यहां पर भारी भूस्खलन हुआ है जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
यह ठीक है कि कुछ मालिकों की घासनी व हल लगती लगभग 17 बीघा भूमि को नुकसान हुआ है। भारी वर्षा से जिनकी भूमि क्षतिग्रस्त हुई है उनमें, रामस्वरूप पुत्र उदय राम : 1.5 बीघा, खत्री राम पुत्र उदय राम:3 बीघा, कल्याण सिंह पुत्र उदय राम :1.5 बीघा, परमानंद पुत्र रामानंद :2 बीघा, रणदीप पुत्र परमानंद 1बीघा, टीका राम पुत्र मनी राम 2 बीघा, दाता राम पुत्र जीत सिंह 1बीघा, हृदय राम पुत्र सुखराम 2 बीघा, उदय राम आदि पुत्र तुलसी राम :3 बीघा के नाम शामिल है। मालिकों के नुकसान के राहत प्रकरण नियमानुसार तैयार करने के आदेश संबंधित पटवारी हल्का को दे दिए गए है।