Paonta Sahib: राजेंद्र शर्मा ने की वरिष्ठ नागरिक परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा, इन्हें मिली जगह... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राजेंद्र शर्मा ने की वरिष्ठ नागरिक परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा, इन्हें मिली जगह...  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राजेंद्र शर्मा ने की वरिष्ठ नागरिक परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा, इन्हें मिली जगह...

वरिष्ठ नागरिक परिषद पाँवटा साहिब की मासिक बैठक राजेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। परिषद के कार्यालय में हुई इस बैठक में सचिव जी डी शर्मा ने पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई। जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। जैसा कि

पिछली कार्यवाही के मुताबिक राजेंद्र शर्मा को अगले दो वर्षों के लिए परिषद का अध्यक्ष फिर से चुना गया तथा उन्हे कार्यकारिणी विस्तार चुनने का भी अधिकार भी दिया गया। इसलिए इस बैठक में राजेंद्र शर्मा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे पैटर्न आर०सी० गुप्ता एवं एम. एस. कैंथ को बनाया गया। प्रधान राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बेदी, उप प्रधान सरदार कुलवंत सिंह

चौधरी, महासचिव गजेन्द्र देव शर्मा, सहसचिव डी० आर भारद्वाज, अर्जुन देव खुराना, वित्त सचिव विजय कुमार चौहान, संगठन सचिव त्रिलोक सिंह को बनाया गया है। 
इसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों में एन. डी. सरीन, टी० सी० गुप्ता, सुन्दर लाल मेहता, विजय गोयल, कैप्टन पी० सी० भण्डारी, अरविन्द बन्सल और शांतिस्वरूप गुप्ता को शामिल किया गया है।