Paonta Sahib: भाजयुमो ने रौपे 400 पौधे, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजयुमो ने रौपे 400 पौधे, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजयुमो ने रौपे 400 पौधे, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण 

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ग्राम पंचायत पुरुवाला-कांशीपुर के अमरगढ़ के कट्टापत्थर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान लगभग 400 पेड़ लगाये गये। इस कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर व वन विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु भाजयुमो पाँवटा साहिब द्वारा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी की अगुवाई में लगभग 400 फलदार एवम् औषधीय पौधे लगाये गये।
चरणजीत ने बताया कि यहाँ पर लगभग 1000 पौधे लगाकर उनकी तारबाड़ी कर देखरेख की जाएगी। इससे पहले भी भाजयुमो द्वारा कट्टापत्थर में अन्य स्थान पर पौधे रोपित किए गए थे जो अब पेड़ का रूप ले चुके हैं।इनकी देखरेख भी युवा मोर्चा द्वारा की जाती रही हैं।


पौधारोपण के उपरांत बैठक में सभी बूथो हेतु तिरंगा झंडे वितरित किए गए। इन झंडों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-२ लगाया जायेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा मोर्चा द्वारा आगामी 13 अगस्त को पाँवटा साहिब विधानसभा के सभी शहीद स्मारकों का स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। आगामी 14 अगस्त को पाँवटा साहिब में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बाइक तिरंगा रैली हेतु मण्डल महामंत्री तरणजीत सिंह गिल व शहीद स्मारक स्वच्छता अभियान हेतु अविनाश झाबा को प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।
पौधारोपण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, मण्डल महामंत्री हितेंद्र कुमार, दिनेश चौधरी, सुभाष चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री तरनजीत गिल, रमेश चौधरी, हनीफ़ अली, मुनीब अली, अनिल चौधरी, अविनाश झाबा, हर्ष चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, अंकुर चौधरी, विजय चौधरी, छोटा राम इत्यादि साथ रहें।