Paonta Sahib: चीन के तथाकथित जातीय एकता कानून के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध रैली ddnewsportal.com

Paonta Sahib: चीन के तथाकथित जातीय एकता कानून के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध रैली  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: चीन के तथाकथित जातीय एकता कानून के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध रैली

शहीद लोबगा रांगज़ेन के प्रति एकजुटता एवं चीन के तथाकथित "जातीय एकता कानून" के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध रैली आयोजित हुई। रीजनल तिब्बतन यूथ कांग्रेस, पांवटा साहिब एवं पुरुवाला, रीजनल तिब्बतन विमेंस एसोसिएशन, पांवटा साहिब एवं पुरुवाला, द्वारा सोमवार को एक शांतिपूर्ण विरोध रैली का आयोजन किया गया। यह रैली शहीद लोबगा रांगज़ेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा जनवादी गणराज्य चीन के तथाकथित "जातीय एकता कानून" (Ethnic Unity Law) का विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

शहीद लोबगा रांगज़ेन ने 2 जुलाई 2026 को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के समक्ष आत्मदाह कर तिब्बती जनता के संघर्ष और उनकी पीड़ा की ओर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया। यह विरोध रैली उनके सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ चीन द्वारा लागू किए जा रहे तथाकथित "जातीय एकता कानून" के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है, जिसे आयोजक तिब्बती पहचान, भाषा, संस्कृति एवं धार्मिक स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरा मानते हैं।

भारी बारिश के बीच भी यह शांतिपूर्ण विरोध रैली प्रातः: 10:00 बजे भूपपुर (NH-72) से प्रारंभ हुई तथा बद्रीपुर और पांवटा साहिब बस स्टैंड होते हुए एसडीएम कार्यालय, पांवटा साहिब के निकट स्थित एम.सी. ग्राउंड में सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद लोबगा रांगज़ेन की पावन स्मृति को नमन करते हुए शांति, न्याय एवं मानवाधिकारों के मूल्यों को सशक्त करना है।