Shillai: कुलदीप नेगी चुने गुगा जाहरवीर महाराज समिति शिलाई के नये अध्यक्ष, सचिव मोहन नेगी ddnewsportal.com

Shillai: कुलदीप नेगी चुने गुगा जाहरवीर महाराज समिति शिलाई के नये अध्यक्ष, सचिव मोहन नेगी  ddnewsportal.com

Shillai: कुलदीप नेगी चुने गुगा जाहरवीर महाराज समिति शिलाई के नये अध्यक्ष, सचिव मोहन नेगी

52 गांवों के जेलदार दिनेश तोमर की अध्यक्षता 12 वर्ष बाद नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

गुगा जाहरवीर महाराज समिति शिलाई की नई कार्यकारिणी का 12 साल बाद गठन हुआ है। गुगा जाहरवीर महाराज शिलाई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता 52 गांवों के जेलदार दिनेश तोमर जी ने की। बैठक में मंदिर निर्माण, आगामी गुगाल मेले तथा संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष कुलदीप नेगी, सचिव मोहन नेगी तथा कोषाध्यक्ष मनोज नेगी को चुना गया।

बैठक के कुछ निर्णय लिए जिसमें आय-व्यय एवं मंदिर निर्माण की समीक्षा, पुरानी कार्यकारिणी द्वारा आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। मंदिर परिसर में टीन शेड निर्माण
निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष गुगा माड़ी शिलाई में डाले गए लैंटर के ऊपर टीन शेड लगाया जाएगा तथा यह कार्य गुगाल मेले से पूर्व पूर्ण किया जाएगा। बैठक में मेले के दिन निकलने वाली झांकियों, भंडारे की व्यवस्था तथा 28 अगस्त से प्रारंभ होने वाली गुगा महाराज की 52 गांवों की परिक्रमा यात्रा को लेकर विशेष चर्चा की गई।

ये है नई कार्यकारिणी 

अध्यक्ष कुलदीप नेगी, उपाध्यक्ष मदन तोमर, सचिव मोहन नेगी, सहसचिव अक्षय तोमर, कोषाध्यक्ष मनोज नेगी, सह-कोषाध्यक्ष कपिल तोमर, मीडिया प्रभारी पंकज नेगी और कार्तिक तोमर, मुख्य सलाहकार रघुबीर तोमर (पूर्व अध्यक्ष), विक्रम नेगी बजीर, जोगेंद्र नेगी, दलीप नेगी, ओमप्रकाश तोमर, जगमोहन तोमर, दिनेश तोमर, तपेंद्र नेगी, जवाहर देसाई, धर्म सिंह नेगी, हितेंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी एवं रामभज नेगी को चुना गया। महालेखाकार यशवंत नेगी और इंदर नेगी तथा कार्यकारिणी सदस्यों में पदम नेगी, रोबिन तोमर, मनोज नेगी, राहुल तोमर, अजय तोमर, केशव तोमर, अमित तोमर, मुकेश नेगी, राहुल नेगी एवं रंजीत नेगी के नाम शामिल है।