Haati News: 10 जुलाई होगी हाटी समिति की साधारण बैठक हरिपुरधार में, पढ़ें क्या रहेगा एजेंडा... ddnewsportal.com
Haati News: 10 जुलाई होगी हाटी समिति की साधारण बैठक हरिपुरधार में, पढ़ें क्या रहेगा एजेंडा...
हाटी समिति की एक विशेष बैठक हरिपुरधार में होने जा दही है। यह बैठक 10 जुलाई को बुलाई गई है। समिति ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि पिछले कुछ दिनों से हाटी मुद्दे पर सोशल मीडिया में कुछ लोगों द्वारा अनेक प्रकार की मनगढ़ंत और गलत बयानबाजी से आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। इस स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि 10 जुलाई, शुक्रवार के दिन 11 बजे भंगायणी मन्दिर परिसर हरिपुरधार में होने वाली केंद्रीय हाटी समिति की बैठक अब साधारण बैठक के रूप में आयोजित होगी।

केंद्रीय हाटी समिति तथा यूनिटों के अलावा भी इस बैठक में वे सभी लोग भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं जो हाटी मुद्दे पर उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई की स्थिति तथा हाटी समिति द्वारा किए गए कार्य की प्रगति के बारे में जानने के इच्छुक हैं। हाटी समिति द्वारा तथ्यों और प्रामाणिकता के साथ सभी शंकाओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने आह्वान किया है कि 10 जुलाई को 11 बजे भंगायणी माता मन्दिर हरिपुरधार में होने वाली इस साधारण बैठक में अवश्य भाग लें।
