Paonta Sahib: खालसा स्पोर्ट्स क्लब ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा, युवा विंग समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां ddnewsportal.com
Paonta Sahib: खालसा स्पोर्ट्स क्लब ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा, युवा विंग समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां
खालसा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष स. परमजीत सिंह बंगा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्लब की गतिविधियों को गति देना और कार्यकारिणी का विस्तार करना था। बैठक के दौरान मंच का संचालन गुरनाम सिंह बंगा एवं परविंदर सिंह सैनी के द्वारा किया गया। आगे की कार्रवाई करने से पहले पिछली कार्यकारिणी को निरस्त किया गया।

■ 'युवा विंग' (Youth Wing) का विशेष गठन:
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि क्लब के कार्यों में नई ऊर्जा लाने के लिए 'युवा विंग' को सक्रिय किया जाए। इसके तहत युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें
युवा विंग प्रधान स.परविंदर सिंह सैनी, सचिव (युवा विंग): स. सरबजीत सिंह और मीडिया सचिव (युवा विंग): स. अमरेंदर सिंह को चुना गया।
बैठक में सर्वसम्मति से चर्चा के बाद खाली पड़े पदों को भरा गया और नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें संघ सरक्षक : स. अवनीत सिंह लांबा और स. परमिन्द्र सिंह बिटू,
अध्यक्ष (प्रधान) स. परमजीत सिंह बंगा, वरिष्ठ उप-प्रधान स. गुरपाल सिंह गिल, चेयरमैन सतविंदर सिंह लंबरदार, उप-प्रधान स. गुरजीत सिंह लंबरदार, सचिव स. रविंद्र सिंह रूबी, सह-सचिवओम प्रकाश और रजनीकांत शर्मा, मीडिया सचिव स. प्रवीन सैनी, कैशियर स. गुरनाम सिंह बंगा, सह-कैशियर: सुखविन्द्र सिंह, कानूनी सलाहकार (Legal Advisor): स. चरणजीव सिंह कालरा और सह-कानूनी सलाहकार (Legal Advisor): स. प्रभाविंदर सिंह बंगा को नियुक्त किया गया।

संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी में दलीप कुमार ,आशिक अली, विनय गोयल, निखिल चौधरी , स. दीदार सिंह, स. कश्मीर सिंह,अमनदीप सिंह, बवनीत सिंह, गगन जोत सिंह, प्रभमन सिंह, दमन दीप सिंह, प्रथम, जुगराज सिंह, वंशिका निराला, जसलीन कौर, गुरलीन कौर, मनप्रीत सिंह, जसलीन कौर बंगा, तरनजोत कौर, डॉ. आकांक्षा डारिया, गुंजोत सिंह और अवजोत सिंह को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया।
बैठक के अंत में अध्यक्ष स. परमजीत सिंह बंगा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि नई टीम पूरी निष्ठा के साथ समाज हित में कार्य करेगी।