Himachal News: हिल्स क्वीन पंहुची महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू  ddnewsportal.com

Himachal News: हिल्स क्वीन पंहुची महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू  ddnewsportal.com

Himachal News: हिल्स क्वीन पंहुची महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू 
 
CM सुक्खू ने किया शिमला पंहुचने पर स्वागत, ये रहे मौजूद

देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने चार दिवसीय प्रवास पर आज शिमला पहुंच गई है। मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड

पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, आरट्रैक से लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना,

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।