NTT भर्ती: हिमाचल के हजारों NTT प्रशिक्षुओं को जोर का झटका- ddnewsportal.com

NTT भर्ती: हिमाचल के हजारों NTT प्रशिक्षुओं को जोर का झटका- ddnewsportal.com

Himachal News: NTT भर्ती मामले में अब ये कैसा फैसला...

JBT को ट्रेंड करने का निर्णय, प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शुरू की प्रक्रिया, क्या होगा NTT प्रशिक्षुओं का

शिक्षकों को 3 माह का करवाया जाएगा ब्रिज कोर्स, हजारों NTT प्रशिक्षुओं को झटका

हिमाचल प्रदेश में NTT भर्ती में NTT प्रशिक्षुओं की नियुक्ति होती नहीं नजर आ रही है। केंद्र सरकार के जो निर्देश है, उसके बाद प्रदेश सरकार को यह भर्ती करना और भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में अब हर दिन सरकार इसमें नया तरीका ढूंढ रही है। इस बार NTT के लिए जेबीटी को ही ट्रेंड करने का फैसला लिया गया है और प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे नौकरी का इंतजार कर रहे हजारों एनटीटी प्रशिक्षुओं को झटका लगा है। 
बताया जा रहा है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग जेबीटी को 3 माह का ब्रिज कोर्स करवाने जा रहा है। इस स्पैशल कोर्स के माध्यम से जेबीटी को छोटे बच्चों को पढ़ाना सिखाया जाएगा। खेल-खेल में 3 साल के बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास कैसे करना है, इस कोर्स के जरिए शिक्षकों को बताया जाएगा। एनआईओएस (NIOS) यानी नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपन स्कूल के माध्यम से शिक्षकों को यह कोर्स करवाया जाएगा। 


बतातें चलें कि हिमाचल प्रदेश में बीते 4 वर्षों से NTT की भर्ती नहीं हो पाई है। एनसीटीई (NCTE) नियमों के कारण यह भर्ती फंसी हुई है। हालांकि प्रदेश सरकार ने यह मामला केंद्र से उठाया और इस भर्ती में एक वर्ष का डिप्लोमा मान्य करने का आग्रह किया, लेकिन इस दौरान प्रदेश में NTT प्रशिक्षुओं के पास एनसीटीई (NCTE) से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा नहीं है। हैरानी इस बात की है कि हिमाचल में एक भी मान्यता प्राप्त एनटीटी डिप्लोमा प्राप्त नहीं है। इसी कारण इसमें जेबीटी को शामिल किया जा रहा है।

■ सरकार को भेजा जा रहा मामला-

उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक घनश्याम चंद का कहना है कि सरकार से मामले पर अप्रूवल ली जा रही है। जेबीटी को कुछ माह का ब्रिज कोर्स करवाया जाएगा।