हिमाचल: सरिया फैक्ट्री में जोरदार धमाके की चपेट में आए मजदूर ddnewsportal.com

हिमाचल: सरिया फैक्ट्री में जोरदार धमाके की चपेट में आए मजदूर ddnewsportal.com
फोटो साभार गूगल

हिमाचल: सरिया फैक्ट्री में जोरदार धमाके की चपेट में आए मजदूर 

आठ झुलसे कामगार अस्पताल में भर्ती, सीएम ने जताई चिंता, पुलिस जुटी जांच में

हिमाचल प्रदेश में बीती देर रात को एक उद्योग में ज़ोरदार धमाका होने से आठ मजदूर बुरी तरह से झुलस गये हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना पर चिंता व्यक्त की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा राज्य के बिलासपुर

जिले मे घटित हुआ है। जिले में एक सरिया फैक्टरी में शनिवार देर रात जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में आठ मजदूर झुलस गए।
जानकारी के अनुसार,  ग्वालथाई स्थित सरिया फैक्टरी में रात करीब 2.50 बजे अचानक भट्ठी में जोरदार धमाका हुआ। भट्ठी में ज्यादा स्टीम बनने के कारण यह ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से आठ मजदूर झुलस गए। इन सभी को इलाज के लिए

अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि हादसा फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। फैक्टरी ने इन्हें सेफ्टी किट नहीं दी थी। पुलिस को झुलसे मजदूर दीप कुमार पुत्र वीर सिंह निवासी गांव बीपर जिला सोलन ने शिकायत दर्ज कराई है। थाना कोटकहलूर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।