हिमाचल: अब इस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल... ddnewsportal.com

हिमाचल: अब इस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल...  ddnewsportal.com
फोटो साभार गूगल

हिमाचल: अब इस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल 

सरकार ने बदले 40 अधिकारी, पढ़ें किसे कहां किया ट्रांसफर, इन्हे लगाया डीएफओ पाँवटा साहिब...

हिमाचल प्रदेश सरकार ने फिर 40 अधिकारियों की ट्रांसफर की है। इस बार वन विभाग के बड़े अधिकारी इधर से उधर किये है। इनमे 21 आईएफएस और 19 एचएफएस अधिकारी शामिल है। 
प्रधान सचिव वन ओंकार शर्मा की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। अमिताभ गौतम को प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल प्रशासन और राजेश जे एका को वन प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया है। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल एसके कपटा को वित्त, प्रदीप कुमार को अनुसंधान और प्रशिक्षण सुंदरनगर की जिम्मेवारी सौंपी गई है। राजेश शर्मा को राज्य वन निगम में निदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वसंथा किरण बाबू को वन अरण्यपाल के पद पर नियुक्ति दी गई है। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल हर्षवर्द्धन को एफसीए, मृत्युंजय माधव को उप वन्य अरण्यपाल नीति और कानून ऊना, कुनाल अंगुरिश को उप वन्य अरण्यपाल सोलन, यशुदीप सिंह को उप वन्य अरण्यपाल धर्मशाला, रमन शर्मा को परियोजना निदेशक जाइका के पद पर नियुक्त किया गया है।

नरेंद्र प्रकाश को उप वन्य अरण्यपाल डलहौजी, सौरभ को उप वन्य अरण्यपाल सुंदरनगर, एश्वाय राज को उप वन्य अरण्यपाल पावंटा साहिब, संगीता चंदेल को उप वन्य अरण्यपाल नाहन, मंदार उमेश को उप वन्य अरण्यपाल भरमौर, अनिकेत मारूति को उप वन्य अरण्यपाल लाहौल, कृतग्य कुमार को उप वन्य अरण्यपाल चंबा, प्रवीण कुमार को उप वन्य अरण्यपाल पार्वती, सुशील कुमार को उप वन्य अरण्यपाल ऊना और संजीव शर्मा को उप वन्य अरण्यपाल नालागढ़ नियुक्त किया गया है। उधर, एचएफएस अधिकारियों में रेणू सैजल, शीतल शर्मा और राजीव कुमार को प्रधान मुख्य अरण्यपाल कार्यालय में डीएफओ लगाया गया है। श्रेष्ठा नंद को डीपीओ हमीरपुर, कमल भारती को डीएफओ मंडी, नरेंद्र सिंह को डीएम चौपाल, सुभाष चंद को डीपीओ नाहन लगाया गया है। 
दिनेश शर्मा को डीएफओ उड़नदस्ता धर्मशाला, प्रदीप कुमार शर्मा को डीएफओ ठियोग, संजय कुमार को डीपीओ चंबा के पद पर तैनाती दी गई है। राजीव कुमार को डीपीओ मंडी, राम पॉल को डीपीओ धर्मशाला, अजय कुमार को डीएफओ चंबा, राजेश कुमार शर्मा को डीएफओ शिमला नियुक्त किया गया है। सरोज वर्मा को मुख्य कार्यालय में डीएफओ के पद पर लगाया गया है। दिनेश पॉल को डीपीओ बिलासपुर, मनोज को बंजार के सिराज, अमित शर्मा को एपीडी धर्मशाला और जंगवीर सिंह दुल्टा को मुख्य अरण्यपाल कार्यालय बिलासपुर में डीएफओ के पद पर तैनाती दी गई है।