NTT पाॅलिसी को लेकर क्या बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ddnewsportal.com

NTT पाॅलिसी को लेकर क्या बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश।

NTT शिक्षक भर्ती पर नई सरकार का नया अपडेट 

पढ़ें, पाॅलिसी को लेकर क्या बोले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, भरे जाने हैं चार हजार पद

हिमाचल प्रदेश में NTT शिक्षक भर्ती पर ताजा अपडेट आया है। पूर्व की भाजपा सरकार में एनटीटी (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग) शिक्षक भर्ती के लिए तैयार की गई नीति में बदलाव होगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस नीति को और बेहतर बनाने के लिए इमें कुछ बदलाव करेगी। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार में बनी नीति विचाराधीन है। इसे किस तरह और ज्यादा बेहतर बनाया जाए, इस पर विचार चल रहा है। जल्द ही सरकार इस पर अंतिम निर्णय लेगी।

गोर हो कि स्कूलों में NTT शिक्षकों के चार हजार पद भरे जाएंगे। इनकी भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष से विचाराधीन है। शिक्षकों के वेतन पर जो खर्च होगा वह केंद्र सरकार वहन करेगी। तीन वर्ष से यह बजट जारी हो रहा है, लेकिन भर्ती न होने के कारण लैप्स हो जाता है। पूर्व की भाजपा सरकार ने चुनाव से ठीक पहले भर्ती के लिए नीति बनाई थी लेकिन भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले आचार संहिता लग गई, जिसके कारण इसे सिरे नहीं चढ़ाया जा सका। ऐसा माना जा रहा है कि अब कांग्रेस की सुक्खू सरकार नए सिरे से इस दिशा में काम करेगी। इसके संकेत शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दे दिये है।