वाह- गुल्लक में जमा राशि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए ddnewsportal.com

वाह- गुल्लक में जमा राशि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए ddnewsportal.com

वाह- गुल्लक में जमा राशि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए

9वीं कक्षा के छात्र ने पेश किया मानव सेवा का बड़ा उदाहरण, सीएम सुक्खू ने कहा...

हिमाचल प्रदेश के एक छात्र ने गुल्लक में जमा जेब खर्च की राशि को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष मेअअं अंशदान कर बड़ा मानव सेवा का बड़ा उदाहरण पेश किया है। 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज यहां 9वीं कक्षा के एक छात्र ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए 11 हजार रुपये का अंशदान दिया। शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल के छात्र शशांक प्रज्ज्वल गौतम ने अपने जेब खर्च से बचत कर यह सहयोग राशि इस पुनीत कार्य के लिए भेंट की। शशांक मूल रूप से सोलन जिला के दालड़ाघाट क्षेत्र से संबंधित हैं और वर्तमान में परिवार के साथ शिमला में रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने शशांक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों को भी इस परोपकारी कार्य के लिए उदारतापूर्वक अंशदान की प्रेरणा मिलेगी।