HP Big Breaking: बड़ा उलटफेर- हिमाचल की राज्यसभा सीट भाजपा के खाते में... ddnewsportal.com

HP Big Breaking: बड़ा उलटफेर- हिमाचल की राज्यसभा सीट भाजपा के खाते में... ddnewsportal.com

HP Big Breaking: हिमाचल की राज्यसभा सीट भाजपा के खाते में, कांग्रेस के अधिक विधायक के बावजूद हर्ष महाजन जीते, पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस के अधिक विधायक होने के बावजूद भी भाजपा के राज्य सभा सांसद के उम्मीदवार हर्ष महाजन विजयी हुए हैं। यह जीत कांग्रेस के 6 विधायकों की क्रास वोटिंग के कारण हुई मानी जा रही है। जीत के बाद भाजपा ने विधानसभा के बाहर जश्न मनाया।


जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्यसभा चुनाव में दोनों उम्मीदवारों को बराबर वोट मिले। उन्होंने बताया कि पर्ची के आधार पर उम्मीदवार के जीत का फैसला हुआ। जिसमे भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन विजयी घोषित हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को त्यागपत्र देना चाहिए। कल भाजपा सदन में कांग्रेस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पेश करेगी। 


गोर हो कि चुनाव परिणाम आने से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के छह विधायकों को किडनैप कर लिया गया है और उन्हें CRPF बसों के जरिए पंचकूला पहुंचाया गया है। सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने साथ निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर को ले गई है। इसके अलावा कांग्रेस के विधायक देवेंद्र भुट्टो, सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, चैतन्य शर्मा, आईडी लखनपाल और रवि ठाकुर भी भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं। बीजेपी ने इन्हें पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर और राकेश जामवाल के साथ पंचकूला पहुंचाया है।