हिमाचल: इन्हे मिला सीएम के मुख्य सचिव का कार्यभार ddnewsportal.com

हिमाचल: इन्हे मिला सीएम के मुख्य सचिव का कार्यभार  ddnewsportal.com

हिमाचल: इन्हे मिला सीएम के मुख्य सचिव का कार्यभार 

दो और अधिकारियों को भी CS के बराबर नियुक्तियां, सीधे मुख्यमंत्री को करेंगे रिपोर्ट...

हिमाचल प्रदेश के नये मुख्य सचिव की नियुक्ति हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्य सचिव के पद पर शनिवार देर रात फैसला ले लिया। हिमाचल के नए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना होंगे। सक्सेना की यह नियुक्ति मुख्य सचिव आरडी धीमान की सेवानिवृत्ति के बाद की गई है। धीमान शनिवार को रिटायर हो गए।

मुख्यमंत्री ने एक नया प्रयोग करते हुए सक्सेना से अन्य वरिष्ठ अधिकारियों राम सुभग सिंह और संजय गुप्ता को भी मुख्य सचिव पद के बराबर की नियुक्तियां दी हैं। ये सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण के पद पर नियुक्त थे। अब वह मुख्य सचिव के बराबर के रैंक पर काम करते हुए रोपवे कॉरपोरेशन के एमडी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, 1987 बैच के आईएएस अधिकारी प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार राम सुभग सिंह अब मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार होंगे। वह विशेष मुख्य सचिव ऊर्जा और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगे। ये दोनों मुख्य सचिव के बजाय मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे।