चंडीगढ़- महेंद्र चौहान चुने हिमाचल भवन चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष ddnewsportal.com

चंडीगढ़- महेंद्र चौहान चुने हिमाचल भवन चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष ddnewsportal.com

चंडीगढ़- महेंद्र चौहान चुने हिमाचल भवन चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम कर्मचारी संघ शिमला के त्रैवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से दी कमान, प्रेस सचिव पंकज गौतम।

हिमाचल भवन चंडीगढ़ इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष  ढाबे राम चौहान, महासचिव राजकुमार शर्मा व राजीव सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें नई कार्यकारिणी का

सर्वसमिती से चुनाव हुआ। नई कार्यकारिणी में इकाई के प्रधान की कमान हिमाचल भवन चंडीगढ़ में कार्यरत सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के महेंद्र सिंह चौहान को दी गई। सचिव शिक्षा हेतु, कोषाध्यक्ष अजय ठाकुर, मुख्य सलाहकार घनश्याम ठाकुर, सह सचिव मनोज गौतम, प्रेस सचिव पंकज

गौतम, प्रोपेगेंडा सचिव महेंद्र लाल, वरिष्ठ उप प्रधान प्रदीप ठाकुर, संगठन मंत्री विशाल वर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कौशल, राकेश पारस एवं राकेश कुमार चुने गए। इसी प्रकार सदस्यों में दीपक, बालकृष्ण, सुनील, रमेश, सुरजीत, दुनीचन्द, रघुनाथ, मेहरचंद, मदनलाल, लक्ष्मी देवी, स्वस्तिक गोमस व भीमसेन के नाम शामिल किये गये।