मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल ddnewsportal.com

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल ddnewsportal.com

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल 

जानिये क्या रहा कारण, प्रांत उपाध्यक्ष डाॅ मामराज पुंडीर ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर जी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिला। इस दौरान हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के संगठन मंत्री पवन मिश्रा, प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर, हिमाचल प्रदेश महाविद्यालय शैक्षिक महासंघ

के प्रांत अध्यक्ष डॉ रविन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे। बैठक में हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की विभिन्न मांगों पर चर्चा करके मुख्य सचिव को आज हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के साथ बैठक करने के आदेश दिए। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पवन मिश्रा द्वारा लिखी किताब "माँ हूँ न" का विमोचन किया।