Shillai: काॅलेज के भूगोल विभाग ने मनाया विश्व जनसंख्या दिवस, जनसंख्या वृद्धि, वितरण, घनत्व, एवं महत्व के बारे में दी जानकारी ddnewsportal.com
Shillai: काॅलेज के भूगोल विभाग ने मनाया विश्व जनसंख्या दिवस, जनसंख्या वृद्धि, वितरण, घनत्व, एवं महत्व के बारे में दी जानकारी
गिरिपार क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय शिलाई मे भूगोल विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। कमलेश कुमार शर्मा सहायक आचार्य भूगोल विभाग ने उपस्थित विद्यार्थियों को विश्व की कुल जनसंख्या, वृद्धि, वितरण, घनत्व, एव्ं महत्व के बारे में

जानकारी प्रदान की। वर्तमान मे विश्व की कुल जनसंख्या लगभग 8.23 अरब हैं तथा वार्षिक वृद्धि दर 0.83% है. भारत की जनसंख्या लगभग 1.46 अरब हैं जो कि विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश हैं तथा उसके बाद चीन, यूएसए, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नायजेरिया, ब्राजील इत्यादि देशों में जनसंख्या पाई

जाती हैं। अंत में सहायक आचार्य ने जनसंख्या जनगणना के महत्व के बारे में भी विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य पर भूगोल विभाग के लगभग 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया।