New Delhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी ddnewsportal.com

New Delhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी ddnewsportal.com
फाइल फोटो: सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी।

New Delhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर्स की निगरानी...

कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब है। उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गुरुवार को अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। सर गंगाराम

अस्पताल की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है। उन्हें 2 मार्च यानी गुरुवार को बुखार आने के बाद भर्ती कराया गया है। वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और कई जांचों के दौर से गुजर रही हैं  उनकी हालत स्थिर है।"  
सोनिया गांधी की तबीयत ऐसे समय में खराब हुई है, जब राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं. वह ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए गए हुए हैं। वहां उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। हम लोग एक निरंतर दबाव है महसूस कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं पर केस किए जा रहे हैं। मेरे ऊपर कई केस किए  गए। ऐसे मामलों में केस किए गए, जो बनते ही नहीं।