व्यास कथाकार दक्षता वर्ग का सिरमौर में हुआ आयोजन ddnewsportal.com

व्यास कथाकार दक्षता वर्ग का सिरमौर में हुआ आयोजन  ddnewsportal.com

व्यास कथाकार दक्षता वर्ग का सिरमौर में हुआ आयोजन

संभाग दक्षिण हिमाचल के 18 व्यास कथाकारों ने लिया भाग, एकल अभियान ने किया आयोजन।

एकल अभियान संगठन, संभाग दक्षिण हिमाचल, संस्कार शिक्षा, का व्यास कथाकार  दक्षता वर्ग भाग सिरमौर जिला के माँ बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आयोजित किया गया। दस दिवसीय यह संस्कार शिक्षा दक्षता वर्ग 20 जुलाई से 29 जुलाई तक चला। जिसमें प्रांत में संभाग दक्षिण हिमाचल 18 व्यास कथाकार ने भाग लिया। 
एकल अभियान समिति भाग सिरमौर अध्यक्ष कन्याल रणदीप शर्मा खाजटा ने वर्ग की जानकारी देते हुए बताया कि एकल के माध्यम से संगठन करना और संगठन से भारत माँ को विश्व गुरु बनाना अभियान का लक्ष्य है। देश के 27 राज्यों एकल का कार्य चला हुआ है और एक लाख एकल विद्यालय 400000 गांव मे संपर्क कर रहे है। भाग रामपुर बुशहर, भाग शिमला व भाग सिरमौर के संस्कार शिक्षा व्यास कथाकार जिन्होंने वृंदावन और अयोध्या जी 9 महीने का परीक्षण करके गांव से लेकर अपने राज्य और केंद्र तक संस्कार शिक्षा के माध्यम हर गांव में सप्ताहिक सत्संग होना, कम से कम तीन दिवसीय रामकथा और अयोध्या जी से राम जी का रथ उत्सव के माध्यम से श्री राम जी का दर्शन करवाना आदि की जानकारी दी।

संगठन एकल अभियान रामायण पर आधारित गांव से नगर, शहर, हर राज्यों तक सनातन व हिन्दू समाज की संस्कृति व हिन्दू भाई संगठित रहे हमारे भारत देश रामराज्य आए और भारत मां को विश्व गुरु बनाने के लिए। संगठन एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा पहले प्राथमिक शिक्षा के माध्यम बच्चे को खेल खेल के, माध्यम से पढ़ाना अनुशासन और संस्कारित व देश भक्ति गीत आना राष्ट भक्ति जगाना। दूसरी आरोग्य शिक्षा के माध्यम रोग आने से पहले रोग की मुक्ति करना घरेलू उपचार जड़ी बूटियों के

माध्यम से जैविक पोषण वाटिका होना, लोहे की कढ़ाही में खाना बनाना, सोख्ता गड्ढा, तुलसी का पौधा होना। ग्राम उत्थान जन जागरण ग्राम स्वराज मंच अपनी धरती अपना राज हर गांव में ग्राम स्वराज सोए हुए स्वाभिमान को जगाना, रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक खेती के लिए बढ़ावा देना, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हर लोगों तक पंहुचाना, जीवन बीमा के लिए लोगों को जागरूक करना, हर व्यक्ति के आधार कार्ड बनना, अन्य सारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना और हर व्यक्ति तक पंहुचाना, महिलाओं के लिए लघु कुटीर उद्योग का होना और हमारी संस्कार शिक्षा हर गांव में दर्शन करवाना, श्री राम की कथा करवाना आदि ऐसे संगठन एकल अभियान के कार्य होते हैं।  
व्यास कथाकारों का अभ्यास परीक्षण सुश्री अनीता द्वारा कराया गया। वर्ग का शुभारंभ वायुसेना में पायलट लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त लायक राम कन्याल उनकी धर्म पत्नी विमला द्वारा किया गया। संभाग दक्षिणी हिमाचल संगठन मंत्री सुनील ठाकुर ने भी सत्र का प्रतिपादन किया। बीच-बीच में उद्योगपति संजय गोयल का भी सहयोग भी रहा। वर्ग समापन समारोह में निदेशक वन विभाग

सहित हिमाचल प्रदेश भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता और वर्तमान पंचायत प्रधान अभियान समिति उपाध्यक्ष और संस्कार समिति अध्यक्षा अरुणा ठाकुर, खंड कार्यवाह कालाअम्ब प्रबंधक तिलोकपुर लिपिक मौजूद रहे। संस्कार शिक्षा के दक्षता वर्ग में लगातार 10 दिन तक संभाग दक्षिण हिमाचल व्यास कथाकार सुश्री अनिता व उनके सहयोग के लिए रथ योजना प्रमुख कपिल, संभाग दक्षिण हिमाचल हरि कथा योजना प्रमुख महेंद्र शर्मा व संभाग दक्षिण हिमाचल की सभी व्यास कथाकारों के द्वारा वर्ग को सफल बनाया गया।