Paonta Sahib: जगदीश चन्द जुनेजा अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, एब्डोमिनल मायोमेक्टोमी का सफल ऑपरेशन ddnewsportal.com
Paonta Sahib: जगदीश चन्द जुनेजा अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, एब्डोमिनल मायोमेक्टोमी का सफल ऑपरेशन

पाँवटा साहिब के सुरजपुर स्थित जगदीश चन्द जुनेजा अस्पताल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में डॉक्टर रोशाली कुमार (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने 48 वर्षीय महिला का ऑपरेशन द्वारा गर्भाशय से 2 किलोग्राम की रसोली निकली। डॉक्टर रोशाली कुमार ने बताया कि 48 वर्षीय महिला मरीज पिछले 11 वर्षों से अपना इलाज कई नामी अस्पतालों में करवा चुकी थी जिसको यह कह कर टाल दिया जाता था कि आपकी बच्चेदानी को निकालना पड़ेगा।
महिला मरीज इस बात से राजी नहीं हुई कि उसके गर्भाशय को कोई नुकसान हो अंततः वह जगदीश चन्द जुनेजा अस्पताल सूरजपुर आई और डॉक्टर रोशाली कुमार से मिली डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में दाखिल किया तथा उन्हें बच्चेदानी को बिना किसी नुकसान पहुंचाएं सफल ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में डॉक्टर रजत मंगला, डॉक्टर सोनम और रितु आदि उपस्थित रहे। महिला अब स्वस्थ है।

डॉक्टर ने बताया कि एब्डोमिनल मायोमेक्टोमी एक ओपन सर्जिकल प्रक्रिया है जिसका उपयोग गर्भाशय और प्रजनन क्षमता को सुरक्षित रखते हुए लक्षणयुक्त गर्भाशय फाइब्रॉयड को हटाने के लिए किया जाता है। मरीज को अस्पताल में एक से तीन दिन तक रहने की आवश्यकता होती है और पूरी तरह से ठीक होने में लगभग 4 से 6 सप्ताह का समय लगता है।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर संजीव सहगल ने बताया कि अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ सोमवार से शनिवार तक प्रातः 9:00 बजे से 4 बजे तक ओपीडी में उपलब्ध रहते हैं तथा अस्पताल में नॉर्मल एवं ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है।
