Paonta Sahib: डिग्री कॉलेज में करियर मार्गदर्शन के लिए विशेष सत्र, दी भविष्य के अवसरों की जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: डिग्री कॉलेज में करियर मार्गदर्शन के लिए विशेष सत्र, दी भविष्य के अवसरों की जानकारी ddnewsportal.com

Paonta Sahib: डिग्री कॉलेज में करियर मार्गदर्शन के लिए विशेष सत्र, दी भविष्य के अवसरों की जानकारी

श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में करियर मार्गदर्शन के लिए, बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को एक विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संजीव सहानी, चितकारा यूनिवर्सिटी मुख्य स्पीकर उपस्थित हुए, उन्होंने विद्यार्थियों को करियर के विविध अवसरों, उच्च शिक्षा की संभावनाओं, कौशल विकास एवं व्यावसायिक उन्नति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास एवं निरंतर परिश्रम के महत्व पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुशील तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण प्रो. प्रीती चौहान, प्रो. जफर अली, प्रो. उषा जोशी एवं प्रो. किरण बाला भी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे महाविद्यालय के बहुद्देशीय सभागार (एमपीएच) में आयोजित किया गया, जिसमें तृतीय वर्ष के लगभग 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा तथा कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।