Sirmaur Accident News: सड़क दुर्घटना में प्रवासी दंपती की मौ*त, पुलिस ने किया मामला दर्ज ddnewsportal.com
Sirmaur Accident News: सड़क दुर्घटना में प्रवासी दंपती की मौ*त, पुलिस ने किया मामला दर्ज

जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में पति पत्नि की मौतका मामला सामने आया है। पुलिस ने एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जिनकी

पहचान जागरू मांझी (उम्र 50 साल) पुत्र लेखराज मांझी निवासी गाँव गोपालगंज तहसील गोपालगंज जिला बादलपुर केसापुर बिहार तथा इसकी पत्नी लखपति देवी (उम्र 49 साल) के रूप में हुई है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रुचिरा पेपर मील के गेट न0 1 के सामने एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। यह घटना मोटरसाइकिल चालक द्वारा अपने मोटरसाईकल को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। इस टक्कर में उपरोक्त जागरू मांझी और उसकी पत्नी लखपति देवी ट्रैक्टर के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
