Paonta Sahib: महाराजा अग्रसेन द्वार का रजत जयन्ती समारोह 9 मार्च को ddnewsportal.com
Paonta Sahib: महाराजा अग्रसेन द्वार का रजत जयन्ती समारोह 9 मार्च को

महाराजा अग्रसेन चौक स्थित हिमवन्ती कार्यालय में अग्रसेन समाज की एक बैठक सतीश गोयल की अध्यक्षता में आयोजित
हुई जिसमें यमुना पुल पर बने अग्रसेन द्वार के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महाराजा अग्रसेन रजत जयन्ती समारोह मनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय हुआ कि इस वर्ष होली पर्व से पूर्व एक होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा तथा 9 मार्च 2026 को यमुना पुल पर बने अग्रसेन द्वार का रजत जयन्ती समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया जायेगा।

इस मौके पर अग्रसेन चौक पर स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर भी फूल मालाएं चढ़ाकर अग्रवाल समाज के लोग अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। बैठक में यह तय हुआ कि 9 मार्च को एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया जायेगा। इस बैठक में इन समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया ताकि प्रभावी ढंग से यह दोनों कार्यक्रम सफल हो सकें।

इस बैठक में प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक गोयल, अरूण गोयल, दीपक गोयल, संजय गोयल, नवल किशोर अग्रवाल, शांति स्वरूप
गुप्ता, विशाल गर्ग, मोहन लाल अग्रवाल, जगदीश गर्ग, सुनील गुप्ता, भगवान गुप्ता, मयंक महावर, अनुज अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, विशांत गर्ग व अरविन्द गोयल आदि उपस्थित रहे।
