Paonta Sahib: माँ यमुना की पवित्रता को बनाये रखना हम सभी का दायित्व: चतुर्वेदी  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: माँ यमुना की पवित्रता को बनाये रखना हम सभी का दायित्व: चतुर्वेदी  ddnewsportal.com

Paonta Sahib: माँ यमुना की पवित्रता को बनाये रखना हम सभी का दायित्व: चतुर्वेदी 

यमुनाघाट पर हुआ मां यमुना की आरती का आयोजन, भारी संख्या में पंहुचे धर्म प्रेमी 

पाँवटा साहिब के यमुना घाट पर भव्य यमुना आरती का आयोजन किया गया जिसमे शहर से भारी संख्या में धर्म प्रेमी पंहुचे।  
यह आयोजन "समग्र गंगा" कै तहत हुआ जो सारे देश में गंगा के साथ-साथ सभी भारत की पवित्र नदियों की सफाई उनकी सरलता तरलता और पवित्रता का काम करती हैं। इसी क्रम में पांवटा साहिब में मां यमुना का पूजन और आरती का आयोजन हुआ।


इस अवसर पर  "गंगा समग्र" के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख गिरीश चंद्र चतुर्वेदी ने माँ गंगा व माँ यमुना का आध्यात्मिक महत्व बताया व सबसे आग्रह किया कि माँ यमुना की पवित्रता को बनाये रखा जाये व जल प्रदूषित ना किया जाये, जिससे जीवन बचा रहे। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी के लिये हम पर्याप्त जल संरक्षण कर सकें। 


इस अवसर पर शहर के प्रबुद्ध लोंगों ने भारी तादात में उपस्थित हो कर माँ यमुना की आरती की और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान राकेश कश्यप संयोजक गंगा समग्र, अश्वनी शर्मा सहसंयोजक गंगा समग्र, राजेंद्र तिवारी, डॉक्टर पराशर, विकास

वालिया, आरती पराशर, हरविंद्र कुमार, विनोद कुमार, नरेश खापड़ा, शांति स्वरूप गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अजय मंगल, अनिरुद्ध बंगवाल, शशी चौधरी एडवोकेट, अरविंद बंसल, चंद्रशेखर, अरुण चौधरी और फतेह सिंह आदि मौजूद रहे।