लोकतंत्र- तीन पीढ़ियों ने किया एक साथ मतदान ddnewsportal.com

लोकतंत्र- तीन पीढ़ियों ने किया एक साथ मतदान ddnewsportal.com
पांवटा साहिब: आगरो-भरली पंचायत के आगरो गांव के बूथ पर अपने पोते और बेटे के साथ वोट डालने पंहुचे 91 वर्षिय बुजुर्ग पति राम पुंडीर।

लोकतंत्र- तीन पीढ़ियों ने किया एक साथ मतदान

आंजभोज के आगरो बूथ पर 91 वर्षिय बुजुर्ग पतिराम ने अपने बेटे और पोते के साथ डाले वोट

पांवटा साहिब विकास खंड के तहत आंज-भोज की भरली-आगरो पंचायत में आगरो बूथ पर एक साथ तीन पीढ़ियों ने मतदान किया। इस बूथ पर गांव आगरो के सबसे बुजुर्ग मतदाता पतिराम व उनके पुत्र रामलाल व पोते दिनेश ने एक साथ बूथ पर पंहुचकर मतदान किया। इस मौके पर बुजुर्ग पति राम ने कहा कि वह दशकों से वोट डाल रहे हैं। चलने फिरने में दिक्कत होने के कारण भी उन्होंने जनता की जागरूकता के लिए मतदान किया है। उनकी उम्र 90 साल से भी अधिक है और इस मतदान में भाग लेकर उन्होंने अपना फर्ज अदा किया है। उन्होंने कहा कि मतदान करना बहुत जरूरी है। मतदान महादान है। अपने बेटे और पोते के साथ मतदान करके उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।