Paonta Sahib: रेतुआ में हालात बद से बदत्तर, कांग्रेस के नेता-मंत्रियों को नही जनता की फिक्र: रमेश तोमर ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रेतुआ में हालात बद से बदत्तर, कांग्रेस के नेता-मंत्रियों को नही जनता की फिक्र: रमेश तोमर ddnewsportal.com

Paonta Sahib: रेतुआ में हालात बद से बदत्तर, कांग्रेस के नेता-मंत्रियों को नही जनता की फिक्र: रमेश तोमर

हिमाचल प्रदेश में सरकार की नाकामी से जनता परेशान है लेकिन कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों को जनता की कोई फिक्र नहीं है। यह बात पांवटा साहिब भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने जारी प्रेस बयान में कहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को 20 महीने पूरे हो चुके हैं लेकिन विकास कार्य ठप हो गए हैं। युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है। कई कार्यालय बंद पड़े हैं जिससे गरीब लोगों को परेशानियां झेलने पड़ रही है।
इन दिनों बारिश का मौसम है लेकिन उनकी विधानसभा क्षेत्र के डांडा आंज पंचायत के एक छोटे काला आम रेतुवा गांव में सुविधा नहीं पहुंच पा रही है। बीते दिनों यहां पर बादल फटने का मामला सामने आया था जिसमे एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। 100 बीघा जमीन तहस-नहस हो गई थी, खेत खलिहान तबाह हो गए। लेकिन अभी तक यहां सुविधा न के बराबर है।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है। लोगों को गुमराह करने का काम करती है जिस वजह से जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि रेतुआ गांव के हालात बद से बदत्तर हो गए हैं। आधा दर्जन परिवार गांव छोड़कर पलायन करने को मजबूर है।


भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने इस गांव का दौरा किया गांव के हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। प्रशासन ने भी एक दिन मौके का निरीक्षण किया, उसके बाद सुविधा पहुंचाना भूल गए और हिमाचल सरकार की बात करें तो उनके कार्यों से तो जनता वैसे ही परेशान हैं।
चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे पर पूरे करना भूल गए। दूध सो रुपए लीटर खरीदने की बात कर रहे थे लेकिन इन्होंने तो पानी भी इतना महंगा कर दिया है कि लोग पीने से डरते हैं। इनके राज में गुंडाराज बढ़ता जा रहा है। खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है, आम जनमानस परेशान। कुल मिलाकर यह सरकार पूरे हिमाचल में फेल है।