पांवटा में खैर के पेड़ों का अवैध कटान- कांग्रेस ने जारी की वीडियो ddnewsportal.com

पांवटा में खैर के पेड़ों का अवैध कटान- कांग्रेस ने जारी की वीडियो ddnewsportal.com

पांवटा में खैर के पेड़ों का अवैध कटान 

कांग्रेस ने वीडियो जारी कर मांगी कार्रवाई,  वन विभाग पर उठाए सवाल... डीएफओ बोले; डैमेज रिपोर्ट काट पुलिस मे कर दी है शिकायत।

पांवटा साहिब कांग्रेस ने यहां पर अवैध कटान की वीडियो करते हुए पुलिस व वन विभाग पर सवाल उठाये हैं। वीडियो के साथ मीडिया को जारी प्रेस बयान में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पांवटा साहिब के भुपपूर कॉलोनी के पास वैली में खैर का अवैध कटान हुआ है। जिस पर पांवटा साहिब पुलिस एवं वन विभाग द्वारा कोई

कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने सवाल किया है कि क्या यह कार्यवाही मंत्री द्वारा दबाई गई है। अवैध कटान करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में वन माफिया, भू माफिया व नशा माफिया का राज चल रहा है। पुलिस प्रशासन केवल गौ भक्त एवं जो लोग भाजपा समर्थक नहीं है उनके खिलाफ ही कार्रवाई करता है। जो सही में गलत काम कर रहे हैं उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती। पुलिस प्रशासन व वन विभाग को जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई

करनी चाहिए वरना कांग्रेस प्रदर्शन करने पर विवश हो जाएगी। 
उधर इस बारे मे डीएफओ कुनाल अंग्रीष ने कहा कि विभाग को दो दिन पूर्व इस कटान की सूचना मिली थी। जिस पर मौके का मुआयना किया गया। मौके पर दस पेड़ के ठूंठ मिले है जिसकी विभाग ने डैमेज रिपोर्ट काट दी है। साथ ही पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी है।