भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर कोरोना पर करेगी जागरूक ddnewsportal.com

भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर कोरोना पर करेगी जागरूक ddnewsportal.com
फोटो: शिवानी वर्मा, जिला अध्यक्षा, भाजपा महिला मोर्चा, सिरमौर।

भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर कोरोना पर करेगी जागरूक 

जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने दी जानकारी, 11 दिसम्बर को जिले के हर मंडल पर आयोजित होंगे जागरूकता शिविर 

भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर आम जनता को कोरोना के प्रति जागरूक करेगी। मोर्चा प्रत्येक मंडल पर जागरूकता शिविर का आयोजन कर लोगों को कोरोना वायरस से बचने के बारे मे जानकारी देगी। मोर्चा की जिला अध्यक्षा शिवानी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश मे कोरोना के प्रति जनता को जागरूक करने की लिए 10 से 15 दिसंबर तक जागरूक शिवर चलाया जा रहा है। जिसे देखते हुए सिरमौर जिला की महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा जिले के हर मंडल में एक-एक जागरूक कैंप लगाया जाएगा। शिवानी वर्मा ने कहा कि 11 दिसंबर को जिले के हर मंडल में जागरूक शिविर लगाया जाएगा। जिसमे लोगो को कोरोना महामारी के दौरान सावधान रहने के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा लोगों को मास्क व सेनेटाईजर भी मुफ्त मे बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर मंडल में 500 से 1000 मास्क बाँटने की योजना है। उन्होंने कहा कि "दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी" स्लोगन को मध्य नजर रखते हुए यह कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11दिसम्बर और 14 दिसम्बर को महिला मोर्चा सभी मंडलो मैं सार्वजनिक स्थानों पर सभी सावधानियो और नियमो का

पालन करते हुए स्टाल लगा कर मास्क वितरण करेगा। कैंप के दौरान महिला मोर्चा जन-साधारण को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने का काम करेगा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा ने महिला मोर्चा से आग्रह किया है कि इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के साथ अपने बचाव के प्रति भी सचेत रहे।