Paonta Sahib: माता कटासन नाहन भाजपा मंडल प्रधान मलकीत सिंह चौधरी ने की कार्यकारिणी की घोषणा, पढ़ें किसे मिला कौन सा पद... ddnewsportal.com
                                Paonta Sahib: माता कटासन नाहन भाजपा मंडल प्रधान मलकीत सिंह चौधरी ने की कार्यकारिणी की घोषणा, पढ़ें किसे मिला कौन सा पद...
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र नाहन के अंतर्गत माता कटासन नाहन मंडल की कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, संगठन मंत्री सिद्धार्थन एवं नाहन विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा के उपरांत मंडल प्रधान मलकीत सिंह चौधरी ने घोषणा की है। मंडल अध्यक्ष मलकीत सिंह चौधरी की टीम में उपाध्यक्ष कमल शर्मा, सीताराम, विद्यासागर तथा रीता कुमारी को नियुक्त किया गया है। महामंत्री कृष्णकांत शर्मा और अमित गुप्ता को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष का कार्यभार अमर सिंह को दिया गया है। मीडिया प्रभारी अनूप अग्रवाल तथा प्रवक्ता संजय कुंडलास को बनाया गया है। अलका देवी, कमलेश देवी, ललित कुमार, तारा देवी और सूरजभान को सचिव का पद दिया गया है। कार्यालय सचिव रणजीत सिंह, आईटी संयोजक नरवीर ठाकुर, आईटी सहसंयोजक कमल शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक जयदीप, सोशल मीडिया सहसंयोजक ललित कुमार को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्यों में मनजीत कौर, सोनम चौधरी, पार्वती देवी, सरोज देवी, अच्छर भारती, अनीता देवी, नारदा ठाकुर, नीलम कुमारी, आशा देवी, स्नेह लता, विद्या देवी, संजय शर्मा, सतीश गोयल, रघुवीर, शीशपाल सैनी, रमेश शर्मा, बलिंदर सिंह, बलदेव सिंह, शेर सिंह, जसवंत सिंह,मोहम्मद रफीक, महेंद्र कुमार, गोपालचंद, भीम दत्त मीमराम, लक्ष्यपाल शर्मा, अशोकेंद्र, मेहर सिंह, रघुवीर सिंह, रामेश्वर शर्मा, जोगिंदर, बूटी नाथ कुमार के नाम शामिल है।

स्थाई आमंत्रित सदस्यों में जय गोपाल, बसंत राम, टीकाराम, ज्ञानचंद, तिलक राज, ज्ञान सूबेदार, शिवराज, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार और लाल सिंह के नाम शामिल है। 
इसी तरह विशेष आमंत्रित सदस्यों में शुभम दीवान, हरबंस, अच्छर सिंह, अनवर खान असलम खान, राजकुमार, मामचंद, गोपीचंद, मदन कौलिश और गुलाब के नाम शामिल है।