Paonta Sahib: पातलियों पातालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व, बैठक में ये हुए फैसले... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: पातलियों पातालेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व, बैठक में ये हुए फैसले...

पाँवटा साहिब के पातलियों स्थित पातालेशवर महादेव मन्दिर सभा पातलियाँ की बैठक समिति अध्यक्ष दाताराम चौहान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्री के उपलक्ष पर आयोजित मेले को मनाने को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में निर्णय हुआ कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस दौरान 16 फरवरी को दोपहर मे विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में आयोजन सहित ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अध्यक्ष दाताराम चौहान के अलावा आरपी तिवारी, लक्ष्मी चंद महासचिव, सुभाष जंग, मोहन सिंह सहोता, पवित्र सिह, गुरु चरण सिंह, बहादुर सिंह, धर्मवीर सिंह (प्रचार मन्त्री), बलजीत सिंह, पुनीत चौधरी, वेद प्रकाश, हिमांशु राठौर, डाक्टर ललित, तनवीर, विजय कुमार, तोताराम, जालम सिंह, धनीराम, गुरमीत सिंह, राजकुमार, खुशवीर, अमित कुमार, संदीप चौहान, राजकुमार मंगीराम आदि मौजूद रहे।
