Paonta Sahib: अपने बर्थ-डे पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, समाजसेवी प्रदीप चौहान ने लिया निर्णय ddnewsportal.com
Paonta Sahib: अपने बर्थ-डे पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, समाजसेवी प्रदीप चौहान ने लिया निर्णय

जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब के मजदूर नेता व समाजसेवी प्रदीप चौहान ने जन्मदिन को समाज सेवा का माध्यम बनाया है। अपने परिवार के हर सदस्य के जन्मदिन पर प्रदीप चौहान कहीं स्कूलों में स्टेशनरी वितरण करते हैं तो कहीं अन्य शैक्षणिक सामग्री। अब अपने जन्मदिन पर प्रदीप चौहान नशे के खिलाफ स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाएंगे।
समाजसेवक एवं मजदूर नेता के रूप में पहचान रखने वाले प्रदीप चौहान का जन्मदिन 11 फरवरी को है। इस अवसर को वह पारंपरिक उत्सव की बजाय नशे के खिलाफ अपने पंचायत के स्कूल में जागरूकता अभियान के रूप में मनाने जा रहे हैं।

प्रदीप चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर स्कूलों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि टिम्बी क्षेत्र के युवाओं द्वारा हाल ही में निकाली गई 121 किलोमीटर की नशा विरोधी रैली में शामिल युवाओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा, ताकि युवाओं की भागीदारी से यह संदेश और अधिक प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचे।

प्रदीप चौहान ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा नशे के प्रति पूरे प्रदेश में बेहतरीन अभियान छेड़ा हुआ है , उसी तर्ज पर वह भी अपने क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक मजबूत मुहिम चलाएंगे। इसके तहत स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “युवा देश का गौरव हैं। उन्हें नशे से दूर रखना हम सभी का कर्तव्य है। यदि युवा सुरक्षित हैं, तभी समाज और देश सुरक्षित रह सकता है।” प्रदीप चौहान ने यह भी कहा कि जन्मदिन पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय यदि उस धन का उपयोग समाज सुधार और युवाओं के भविष्य को संवारने में किया जाए, तो यह दूसरों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश होगा।