Paonta Sahib: रोटरी पाँवटा साहिब का जलवा, अंशुल गोयल बने आउट स्टेडिंग प्रेजीडेंट ऑफ डिस्ट्रिक्ट, जीते 21 प्रतिष्ठित पुरस्कार ddnewsportal.com
Paonta Sahib: रोटरी पाँवटा साहिब का जलवा, अंशुल गोयल बने आउट स्टेडिंग प्रेजीडेंट ऑफ डिस्ट्रिक्ट, जीते 21 प्रतिष्ठित पुरस्कार

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की भव्य अवार्ड सेरेमनी हमोत्सव का आयोजन रुड़की के कैलाश रिजॉर्ट में किया गया, जहाँ रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने कुल 21 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर एक शानदार उपलब्धि हासिल की। इस सेरेमनी में रोटरियन प्रेसिडेंट अंशुल गोयल को आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट ऑफ द डिस्ट्रिक्ट अवार्ड 2025-26 से सम्मानित किया गया। साथ ही, क्लब को बेस्ट पब्लिक इमेज प्रोजेक्ट के लिए जोनल अवार्ड, और बेस्ट क्लब ऑफ द जोन का पुरस्कार भी मिला।

इनके अलावा, मैक्सिमम पर कैपिटाटीआरएफ कंट्रीब्यूटर क्लब का सम्मान और रोटरियन एनपीएस नारंग को मैक्सिमम टीआरएफ कंट्रीब्यूशन का अवार्ड दिया गया। बेस्ट आउटरीच प्रोजेक्ट जोन 22 के तहत प्रोटीन पाउडर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए भी क्लब को नवाजा गया, जो कि मैनकाइंड ग्रुप द्वारा स्पॉन्सर्ड था।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में रोटरियन प्रशांत आर्या, रोटरियन राहुल गर्ग, और रोटरियन अभिनव बंसल को 'मोस्ट एक्टिव रोटेरियन' का अवार्ड मिला। रोटरियन शांति स्वरूप स्वरूप गुप्ता को 'आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी ऑफ द जोन' और रोटे. राखी डांग को 'बेस्ट फीमेल रोटेरियन आफ द जोन का खिताब मिला।

इस सेरेमनी में रोटरी क्लब पांवटा साहिब की तरफ से रोटरी प्रेसिडेंट अंशुल गोयल, रोटरी असिस्टेंट गवर्नर राकेश रहेल, रोटे. रक्षित अग्रवाल, रोटे. पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण शर्मा, रोटे. यशपाल धीमान, रोटे. डॉक्टर सबलोक, रोटे. राहुल गर्ग, रोटे. प्रशांत आर्या, और रोटे. डॉक्टर नीना सबलोक आदि मौजूद रहे।