सिरमौर ने चंडीगढ़ मे किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत- ddnewsportal.com

सिरमौर ने चंडीगढ़ मे किया केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत- ddnewsportal.com

सिरमौर ने चंडीगढ़ मे किया अनुराग ठाकुर का स्वागत 

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष समर्थकों सहित पंहुचे हिमाचल भवन, शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा।

हिमाचल प्रदेश मे पांच दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन मे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के स्वागत के साथ यह यात्रा शुरू हुई। सिरमौर से नेता व कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर के स्वागत को चंडीगढ़ पंहुचे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ

राजीव बिंदल समर्थकों सहित चंडीगढ़ पंहुचे और अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। इसी के साथ जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत भी हुई। शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के बाहर उनका स्वागत करेंगे। यहां जनसभा भी होगी। पांच दिन की जन आशीर्वाद यात्रा चारों लोकसभा क्षेत्रों से होकर 630 किलोमीटर लंबी होगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजीव कटवाल ने कहा कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज

हिमाचल पहुंच गये हैं। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उपस्थित है। सभी विधायक, 2017 के विधानसभा प्रत्याशी, निगमों-बोर्डों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, जन प्रतिनिधि, प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल में इस यात्रा का स्वागत करेंगे। अनुराग ठाकुर का प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक चेयरमैन, वाइस चेयरमैन

एवं सिरमौर जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आज सुबह हिमाचल भवन में स्वागत किया। यात्रा ने दोपहर 11 बजे के आसपास ओल्ड बस स्टैंड परवाणू में प्रवेश की। यहां स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, सोलन के विधायक, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं जिला सोलन एवं कसौली मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यात्रा धर्मपुर से होते दोपहर 2:15 बजे वह सर्किट हाउस सोलन पहुंचेंगी। केंद्रीय मंत्री शाम 3:15 बजे मुख्य बाजार कंडाघाट और सायं चार बजे मुख्य बाजार शोघी पहुंचेंगे। शाम 4:30 बजे अनुराग होटल पीटरहॉफ शिमला पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज और जिला एवं शिमला मंडल उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री पीटरहॉफ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।