राजनैतिक: हर वर्ग का मिल रहा भरपूर सहयोग: सुखराम ddnewsportal.com

राजनैतिक: हर वर्ग का मिल रहा भरपूर सहयोग: सुखराम  ddnewsportal.com

राजनैतिक: हर वर्ग का मिल रहा भरपूर सहयोग: सुखराम 

जामनीवाला पंचायत में नुक्कड़ सभा के दौरान गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में जहां कांग्रेस सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने आज अपने पर्चे दाखिल किये वहीं भाजपा उम्मीदवार सुखराम चौधरी का प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। मंगलवार को सुखराम चौधरी जनसंपर्क अभियान के तहत पाँवटा साहिब की ग्राम पंचायत जामनीवला में पंहुचे। इस दौरान उन्होंने

भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नितियों का प्रचार काया और एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग आज हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। ये सब भाजपा नीत जयराम ठाकुर की सरकार में हर वर्ग के कल्याण के किये काम की बदौलत है। वह चाहे हर

घर नल हो ये सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाने के काम हो। पाँवटा साहिब विकास में नंबर वन रहा है। एक और सरकार नें जहां जनता को राहत देते हुए 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त की हैं वही किसानों का भी खास ध्यान रखकर सरकार ने उनके लिए बिजली 30 पैसे प्रति यूनिट करने का काम किया है। जिससे पाॅंवटा साहिब के हजारों किसानों को लाभ हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सचिव सुभाष चौधरी, प्रधान बलबीर धीमान, शमशाद अली, शमशेर अली, लतीफ मोहम्मद, शरीफ मोहम्मद, चमनदिन, सरवर अली, सेवा राम, गुलजार सिंह, चरण सिंह आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।