Sirmour: 1947 में देश में आज के दिन हुई इंटक की स्थापना, जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बधाई के साथ बताया इतिहास ddnewsportal.com

Sirmour: 1947 में देश में आज के दिन हुई इंटक की स्थापना, जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बधाई के साथ बताया इतिहास ddnewsportal.com

Sirmour: 1947 में देश में आज के दिन हुई इंटक की स्थापना, जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बधाई के साथ बताया इतिहास

3 मई 1947 को नई दिल्ली के कन्सिट्यूशन क्लब में भारत भर के श्रमिको के विभिन्न संगठनो का खुला अधिवेशन सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन मे एक ऐसे संगठन की स्थापना करने पर बल दिया जो देश के श्रमजीवी वर्ग की इच्छाओं अकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सही-सही मांगो पर आवाज उठा सके और साथ ही देश की हित कामना को सर्वोपरी स्थान दे सके। इसे इंटक का नाम दिया गया। 

हिन्दुस्तान मजदूर सेवक संघ की केन्द्रीय परिषद के अध्यक्ष लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। आचार्य जे. बी. कृपलानी, जो कि उन दिनो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे, ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।

इस सम्मेलन में पंडित जवाहर लाल नेहरू, जगजीवन राम, शंकर राव देव, हर कृष्ण मेहताब, एस. के पाटिल, कमला देवी चट्टोपाध्याय, अरूणा आसिफ अली, राम मनोहर लोहिया, डा० हार्डिकर, आर. एन. दिवाकरन और भीम सैन सच्चर जैसे नेताओ ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त भारत के प्रमुख मजदूर नेताओं गुलजारी लाल नन्दा, खंडू भाई देसाई, डा.सुरेश चन्द्र बनर्जी, आबिद अली, माइकेल जान, देवेन्द्र सेन, हरिहर नाथ शात्री, वी.वी. द्रविड़, एस.पी. दवे, शिव नाथ बनर्जी, जी. एल. मापारा, जी. डी. आम्बेडकर, जी. रामानुजम आदि ने भी इसमें भाग लिया। उद्घाटन समारोह में भारत भर की 200 यूनियनो के लगभग 5 लाख 75 हजार प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय मुख्यालय: वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.जी. सजीवा रेड्डी है। संगठन का मुख्य कार्यालय श्रमिक भवन 4, भाई वीर सिंह मार्ग, नई दिल्ली में है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भारत भर के लगभग 450 पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य है।

प्रदेश मुख्यालयः वर्तमान में हिमाचल प्रदेश इंटक के अध्यक्ष विधायक हरदीप सिंह बावा है। हिमाचल प्रदेश इंटक का प्रदेश मुख्यालय गांव धाना, डाकघर भाटियां जिला सोलन में है। संगठन का एक कार्यालय राजीव भवन, शिमला कांग्रेस आफिस में स्थित है। इसके अतिरिक्त भी पूरे प्रदेश में इंटक संगठन से सम्बन्धित विभिन्न संगठनो के भी अपने अपने कार्यालय है।