कफोटा: कल्याण सिंह पुंडीर अध्यक्ष तो राजेन्द्र शर्मा मंत्री मनोनीत, भारतीय किसान संघ... ddnewsportal.com

कफोटा: कल्याण सिंह पुंडीर अध्यक्ष तो राजेन्द्र शर्मा मंत्री मनोनीत, भारतीय किसान संघ...  ddnewsportal.com

कफोटा: कल्याण सिंह पुंडीर अध्यक्ष तो राजेन्द्र शर्मा मंत्री मनोनीत, भारतीय किसान संघ की बैठक में बनी नई कार्यकारिणी 

भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश ब्लाॅक तिलौरधार की त्रैवार्षिक चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक जिला सिरमौर अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष धनबीर पुंडीर एवं प्रदेश महामंत्री सुरेश ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में नागरिक उपमंडल कफोटा में आयोजित की गई।  
इस बैठक में पदाधिकारियों के अलावा ब्लॉक तिलौरधार (कमरऊ) से किसानों ने भाग लिया और चुनाव प्रबंधन समिति ने भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश की ब्लॉक स्तर की समिति का सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न करवाया गया। यह समिति ब्लॉक स्तर पर किसानों की समस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर आधिकारिक तौर पर कार्य करेंगी।


चुनाव में अध्यक्ष कल्याण सिंह पुंडीर दुगाना को बनाया गया। उपाध्यक्ष चंद्रसेन पुंडीर दुगाना, मंत्री राजेन्द्र शर्मा शमाह, सह-मंत्री रमेश कपूर पम्ता, युवा प्रमुख कपिल पुंडीर दुगाना, महिला प्रमुख मीरा शर्मा दुगाना, सह महिला प्रमुख नीलम पुंडीर दुगाना, प्रचार प्रमुख रतीराम चौहान दुगाना, बीज प्रमुख प्रवीण पुंडीर दुगाना, फसल बीमा प्रमुख हाकम सिंह पुंडीर दुगाना, हिमालय आयाम प्रमुख आशा पुंडीर दुगाना, जैविक प्रमुख साधु राम तिलौरधार, गौसेवा प्रमुख गुलाब पुंडीर दुगाना, विपणन मंडी प्रमुख बलबीर शर्मा बोकाला तथा राजस्व प्रमुख वीर विक्रम सिंह चौहान मिनलबाग को चुना गया।