पांवटा विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी युनियन की कमान राजेश को- ddnewsportal.com

पांवटा विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी युनियन की कमान राजेश को- ddnewsportal.com

पांवटा विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी युनियन की कमान राजेश को

जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा की मौजूदगी मे हुआ कार्यकारिणी का गठन, कहा; जल्द पाॅलिसी बनाएं सरकार।

राजेश चौहान विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी युनियन विद्युत मंडल पांवटा साहिब के अध्यक्ष चुने गये हैं। जिला अध्यक्ष अंकुर शर्मा की अध्यक्षता में यह चुनाव संपन्न हुए। नई कार्यकारिणी मे राजेश चौहान को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सीताराम, सचिव हर्षवर्धन, महासचिव सुनील सैनी पुरूवाला से, मुख्य सलाहकार मुबारक अली धौलाकुंआ, मुकेश कुमार और इनाम पांवटा साहिब

से,मीडिया प्रभारी इस्लाम अली और कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा को चुना गया। विद्युत बोर्ड आउटसोर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि बिजली बोर्ड  जो भी भर्ती निकालता है उसमें आउटसोर्स कर्मचारियों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जानी चाहिए। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि बिजली बोर्ड में जब आउटसोर्स कर्मचारी कार्य कर रहे हैं तो बोर्ड को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है। अगर बोर्ड टी मेट, हेल्पर आदि कर्मचारियों की भर्ती करता है तो आउटसोर्स कर्मचारी इसका कड़ा विरोध करेंगे और धरना प्रदर्शन देना शुरू कर देंगे। जिला अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा

कि जब बोर्ड में आउटसोर्स कर्मचारी कार्य कर रहे हैं तो बोर्ड को उन्हें पहले प्राथमिकता दी जानी चाहिए और टीमेट, हेल्पर जैसी भर्ती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि जो कर्मचारी बोर्डो निगमों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं पहले उन कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाओ। बोर्ड और सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने के बदले इन कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने पर तुली हुई है। यदि ऐसा हुआ तो आउटसोर्स कर्मचारी धरना प्रदर्शन देने के लिए बिवश हो जाएंगे।