कोरोना काल मे सेवा देने वालों के साथ ये कैसा वर्ताव- अंकुर शर्मा- ddnewsportal.com

कोरोना काल मे सेवा देने वालों के साथ ये कैसा वर्ताव- अंकुर शर्मा- ddnewsportal.com

कोरोना काल मे सेवा देने वालों के साथ ये कैसा वर्ताव- अंकुर शर्मा

विद्युत बोर्ड मेंटेनेंस गैंग कालाअंब के आउटसोर्स कर्मचारियो को 6 माह से नहीं मिल रहा वेतन।

विद्युत बोर्ड आउटसोर्स यूनियन जिला इकाई अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि मेंटेनेंस गैंग कालाअंब के आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले 6 माह से वेतन नही दिया गया है। कोरोना काल मे रात दिन कार्य करने वालों के साथ सरकार ये कैसा वर्ताव कर रही है। यदि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया गया तो विद्युत बोर्ड आउटसोर्स कर्मचारी इसका कड़ा विरोध करेंगे। विद्युत मंडल राजगढ़ के विद्युत उप मंडल नारग में मैंटेनेंस गैंग के कर्मचारियों से फील्ड वर्क के साथ-साथ ऑफिस वर्क मे भी काम करवाया जा रहा है। जिला इकाई अध्यक्ष अंकुर शर्मा, नहान विद्युत मंडल के अध्यक्ष विक्रम और

कालाअंब के मेंटेनेंस गैंग के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय नहान में अधीक्षण अभियंता मनदीप सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। पीएफ और ईएसआई अपडेट ना होने के कारण कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। जिला इकाई अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि ऐसी covid-19 महामारी में अभी आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा। यदि ठेकेदार कर्मचारियों का वेतन 1 जुलाई तक नहीं देता तो आउट सोर्स कर्मचारी इसका कड़ा विरोध करेंगे और सभी आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे। आउटसोर्स कर्मचारी बोर्ड से अनुरोध करते हैं कि हमें वेतन सही समय पर दिया जाए।