भाजपा ने शिलाई-पांवटा मे फूंके कांग्रेस के पुतले ddnewsportal.com

भाजपा ने शिलाई-पांवटा मे फूंके कांग्रेस के पुतले ddnewsportal.com

भाजपा ने शिलाई-पांवटा मे फूंके कांग्रेस के पुतले 

पांवटा साहिब मे उर्जा मंत्री तो शिलाई मे पूर्व विधायक बलदेव तोमर की अगुवाई मे हुआ प्रदर्शन

टीम- पांवटा/शिलाई

विधानसभा परिसर में कथित अराजकता फैलाने और राज्यपाल से बदसलूकी करने पर भाजपा बिफर गई है। इस मामले को लेकर भाजपा ने पांवटा साहिब और शिलाई में सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन, और कांग्रेस पार्टी का पुतला जलाया। 
पांवटा साहिब मे ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के नेतृत्व में पांवटा मंडल भाजपा, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा समेत सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने

सड़क पर उतर कर रोष प्रदर्शन किया और कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व बीजेपी की बैठक स्थानीय विश्राम हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की ओर से विधानसभा परिसर में जो कुछ किया है वह हिमाचल जैसे राज्य को शर्मसार कर देने वाली घटना है। इसलिए हिमाचल को बदनाम करने वाले ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इनका विधानसभा से निलंबन उचित है क्योंकि हिमाचल प्रदेश में इस तरह से पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता अपना राजनीतिक वजूद बचाने में लगे हैं और कांग्रेस के भीतर अपनी पहचान बचाने की लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और इसलिए इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर सफल रही है विकास में नए आयाम लिखा जा

रहे हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी और उनके नेता परेशान हैं। इस मौके पर मंडल भाजपा के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,  जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष पवन चौधरी, मंडल अध्यक्ष चरनजीत चौधरी, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार, मंडल महामंत्री देवराज चौहान, स्नेहा दत्ता, सुभाष चौधरी, रमेश तोमर, कपिल वर्मा, शिक्षा देवी आदि मौजूद रहे। पार्टी ने बाजार मे रैली निकालते हुए बाल्मीकि चोक पर पुतला फूंका। 
उधर, विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विपक्ष के विधायकों द्वारा राज्यपाल व उनके सुरक्षा कर्मियो के साथ धक्का मुक्की करने पर भाजपा शिलाई मण्डल ने विरोध किया व विपक्षी विधायको का पुतला फूंका। प्रेस को जारी बयान में मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने कहा कि विपक्षी विधायकों द्वारा विधानसभा में जिस प्रकार अंसवैधानिक कार्य किया हैं उससे पूरा प्रदेश लज्जित हुआ हैं। जिस प्रकार विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर में अराजकता फैला रखी हैं उसके खिलाफ भाजपा मंडल शिलाई ने कांग्रेस के विधायकों के पुतले फूंके हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एव खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि विधानसभा में जो अराजकता विपक्षी विधायकों ने फैला रखी हैं। उससे हिमाचल जैसे शांत प्रिय

प्रदेश के लिए चिंता का विषय हैं। कांग्रेस विधानसभा के अंदर व बाहर किसी भी स्तरपर पिछड़ती नजर आ रही हैं। उनके पास उनके पास न नीति हैं और न ही नियत। वह भाजपा द्वारा किया जा रहा विकास को हजम नही पा रही हैं। कांग्रेस की जमीन ग्राम सभा से लोकसभा तक फिसल चुकी हैं। और अंसवैधानिक कार्य कर रही हैं। बलदेव तोमर ने कहा कि कांग्रेस के विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को समाधान करवाने में असफल हो रहे हैं।इन लोगो से जनता का विश्वास उठ गया हैं। इस अवसर पर भाजपा शिलाई मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शिलाई में कांग्रेस विधायकों के पुतले जलाए व प्रदेश के राज्यपाल के साथ हुई धक्का मुक्की रोष प्रकट किया और दोषी विधायको के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर बंसल चौहान पूर्व बीडीसी अध्यक्ष, राजेन्द्र तोमर, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्यामा चौहान, मण्डल कार्यालय सचिव देवेंद्र तोमर, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अतर चौहान, भाजयुमो जिला सचिव संजय तोमर,जगत नेगी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, अनिल चौहान प्रधान, सोहन सिंह चौहान भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष, बहादुर सिंह वर्मा मण्डल अध्यक्ष एस सी मोर्चा शिलाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।