मिल गया एरियर....... 17 सितम्बर 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com

मिल गया एरियर.......  17 सितम्बर 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा  ddnewsportal.com

मिल गया एरियर.......

17 सितम्बर 2022- पाँवटा साहिब से आज का खबरनामा 

कर्मचारियों-पेंशनर्स को गुड न्यूज 
NDRF के तहत हिमाचल को 200 करोड़
सीएम की पीएम को जन्मदिवस की बधाई
पैंशनर्स को मिलेंगे ये लाभ
कांग्रेस के 38 चेहरों पर स्थिति स्पष्ट!
स्मृति ईरानी को दिखाये काले झंडे
हाटी जनजातीय: अधिकारियों के प्रयास भी
ये शिक्षक खोलेंगे सरकार के खिलाफ मोर्चा 
हिमाचल की बेटी की लंबी छलांग 
एसडीएम दफ्तर के बाहर बाधी गाय
सिरमौर: धान खरीद को कसरत शुरू
आम आदमी की दिक्कत दूर: सुखराम 
ग्रामीण क्षेत्रों में जनता विकास को तरसी: जंग

सिरमौर जिला में आज 02 मामले और कोविड/सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग बुलेटिन।


(आज की तस्वीर) गौ प्रेमियों ने शहर में घूम रही बेसहारा गायों को एसडीएम दफ्तर के बाहर बांधा।

स्थानीय (सिरमौर)

1- शहर से गाय पकड़कर बांध दी एसडीएम कार्यालय के बाहर, गौवंश संरक्षण क्रमिक अनशन का तीसरा दिन।

पांवटा साहिब के भगवान परशुराम चौक पर चल रहे गौ संरक्षण हेतु क्रमिक भूख हड़ताल में 9वें दिन शनिवार सुबह 11 बजे लावारिस लाशों के मसीहा ख्याति प्राप्त समाजसेवी व गौ सेवक हेमंत शर्मा आगामी 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। गौ सेवकों ने गौ अधिकारों के लिए पिछले कल क्रमिक भूख हड़ताल

पर बैठे गोसेवक अजय संसरवाल को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया तथा गोसेवक हेमंत शर्मा को विजय तिलक व माल्यार्पण कर 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठाया गया। गोहितार्थ यह संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर अधिवक्ता शशिपाल चौधरी और गौ प्रेमी सुशील तोमर भी मौजूद रहे। 
वहीं गौ सेवकों ने शहर में घूम रही दो बेसहारा गायों को एसडीएम दफ्तर के बाहर बांध दिया। साथ ही कहा कि अब हर दिन शहर में घूम रहे बेसहारा गौवंश को हर अधिकारी के कार्यालय के बाहर बांधा जाएगा। 

2- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया रक्तदान।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्म दिवस के उपलक्ष पर जिला सिरमौर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कई तरह की गतिविधियां आयोजित की गई। वहीं पांवटा साहिब में भी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने रक्तदान कर महादान का कार्य किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया। कार्यक्रम पाँवटा भाजपा के मुख्य कार्यालय में आयोजित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने प्रधानमंत्री को जन्म दिवस पर बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष पर विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित हो रही है। साथ ही साथ उन्होंने जिला सिरमौर के समस्त युवाओं से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री की मंडी में होने

वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में मंडी पहुंचे। 
इस दौरान पांवटा भाजयुमो अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने भी प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि 100 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सभी युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी समय में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। चरणजीत चौधरी ने समस्त जिला सिरमौर की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई भी दी। रक्तदान शिविर में ज़िलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री संदीप तोमर, सुनील चौधरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष तरणजीत गिल, गुरमीत सैनी व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

3- पंजाब रत्न सेवानिवृत कर्नल चीमा ने छात्रों को किया प्रेरित।

पाॅंवटा साहिब के श्री गुरु गोविन्द सिंह जी राजकीय महाविद्यालय में कैरियर गाईडेंस एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमे पंजाब रत्न सेवानिवृत कर्नल डी.एस. चीमा ने “प्रोजेक्टिंग ए पॉवरफुल एंड प्लीसिंग पर्सनालिटी” विषय पर लेक्चर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्यातिथि के स्वागत के उपरांत महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रीतू पन्त ने कर्नल चीमा का औपचारिक स्वागत किया। इसके पश्चात् मंच संचालक दीपा चौहान ने कर्नल चीमा का बायोडाटा पढ़ा और श्रोताओं को कर्नल

चीमा की विशिष्ठ उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। तत्पश्चात कर्नल डी.एस. चीमा ने विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार रखे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व निर्माण की बारीकियों के बारे में बताया और विद्यार्थियों को निरंतर व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रयत्न करने के लिए मार्गदर्शित किया। उन्होंने डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के साथ काम करते हुए जो सीखा उसका उल्लेख भी किया और छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा "यू लूज़ व्हाट यू डोंट यूज़"। कार्यक्रम के अंत में सह प्राध्यापक विम्मी रानी  ने औपचारिक रूप से मुख्यतिथि का धन्यवाद् किया। कार्यक्रम में करियर गाईडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के सचिव डॉ. विवेक नेगी, विज्ञान संकाय के सदस्य दीप गाँधी, वाणिज्य विभाग से सदस्य रिंकू अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महतवपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में अंग्रेजी की प्राध्यापिका दीपाली भंडारी (राजकीय महाविद्यालय भरली), अमीता जोशी व पूजा भट्टी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

4- सिरमौर में धान खरीद के लिए प्रशासन की कसरत शुरू।

जिला सिरमौर में धान की खरीद के लिए जिला प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। इस बार खरीद के समय किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए इसके दिए समय से पहले ही प्रक्रियाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला सिरमौर नरेन्द्र कुमार धीमान ने बताया कि कृषि उपज विपणन समिति धौलाकुंआ तथा हरिपुर टोहाणा में धान की खरीद के लिए मजदूरी कार्य हेतु तथा इन केन्द्रों से हिमालय राईस मिल्स पुरूवाला तथा रेणुका राईस मिल्स कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब

तक ढुलान कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह निविदाएं 1 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12 बजे तक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय सिरमौर में पहुंच जानी चाहिए तथा उसी दिन सांय 3 बजे उपायुक्त या अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में निविदाएं खोली जाएंगी। नरेन्द्र कुमार धीमान ने बताया कि निविदादाता निर्धारित प्रपत्र पर मजदूरी कार्य हेतु 500 रुपये तथा परिवहन कार्य हेतु एक हजार रुपये प्रति फार्म अदायगी करके जिला नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला सिरमौर के कार्यालय से दिनांक 30 सितम्बर 2022 सायं 4 बजे तक किसी भी कार्य दिवस प्राप्त कर सकते हैं। निविदादाता द्वारा फोटो स्टेट किया हुआ प्रपत्र मान्य नहीं होगा।

5- नाहन के डाईट व डिग्री कॉलेज में आयोजित की स्वीप गतिविधियां। 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में स्वीप गतिविधि के तहत इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से आज थर्ड सैटरडे मनाया गया जिसका शुभारंभ एस.डी.एम. नाहन रजनेश कुमार ने किया। इस दौरान ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर रजनेश कुमार ने कहा की देश के प्रत्येक नागरिक को मत देने का अधिकार है और उन्हें मत अनिवार्य रूप से देना चाहिए। जो लोग मत नहीं देते उनके द्वारा सरकार के किसी भी कार्य की आलोचना करना व्यर्थ है। हमारा देश लोकतांत्रिक है, इसको लोकतांत्रिक बनाए रखने के

लिए मतदान अनिवार्य है। इस अवसर पर डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं ने भाषण, समूह गान और लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर क्लब की नोडल ऑफिसर प्रवक्ता मोनिका वालिया, प्रधानाचार्य प्रीति तंवर, इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब की द्वितीय नोडल ऑफिसर प्रवक्ता सीमा शर्मा, क्लब के अन्य सदस्य डॉक्टर संगीता, पूनम गुप्ता, शिवानी थापा, मीरा ठाकुर एवं समस्त डाइट परिवार उपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त, आज डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के चुनावी साक्षरता क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने महाविद्यालय परिसर यशवंत विहार बाजार तक नारे लगाकर व पोस्टर दर्शा कर आम लोगों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

6- Paonta Sahib- 11 नए पटवार वृत्त और दो नए कानूनगो वृत खोले गए: सुखराम चौधरी 

हिमाचल प्रदेश के बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्राम पटवार वृत बैंकुआं ग्राम पंचायत जामनीवाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बैंकुआं में पटवार वृत खुलने से उप सम्पदा नया कोट, उप सम्पदा धर्मकोट भूड, उप सम्पदा धर्मकोट, मौजा धर्मकोट तथा गंगुवाला जामनीवाला व बैंकुआं गांवों के लोग इससे लाभान्वित होंगे। इससे पहले राजस्व से सम्बंधित किसी भी कार्य के लिए उप सम्पदा नया कोट, उप सम्पदा धर्मकोट भूड, उप सम्पदा धर्मकोट, मौजा धर्मकोट के लोगों को पटवार वृत्त तरुवाला तथा गंगुवाला जामनीवाला व बैंकुआं के लोगों को पटवार वृत्त टोका नगला जाना पड़ता था लेकिन बैंकुआं पटवार वृत्त के खुलने से इन लोगों को अब बैंकुआं में ही सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पांवटा साहिब तहसील के अंतर्गत मौजूद पटवार वृत्त का पुनर्गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत देवी नगर, गौंदपुर, छछेती, पातलियों, बैंकुआं, शमशेरपुर, मानपुर देवड़ा, खोदरी माजरी, मोहकमपुर नवादा, बनौर और डॉंडा में 11 नए पटवार वृत्त खोले गए हैं तथा राजपुरा और भाटावाली में दो नए कानूनगो वृत खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त राजपुर और खोडोंवाला में दो नई उप तहसीलें खोली गई हैं। इससे पांवटा साहिब तहसील में कुल 23 पटवार वृत और 4 कानूनगो वृत हो गए हैं। प्रदेश सरकार के इन जनहितैषी निर्णयों से क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर बेहतर सुविधा प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा

योजना, हिमकेयर, शगुन योजना जैसी कई जनहितैषी योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया है। इस अवसर पर उप मंडल अधिकरी (ना) विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, नायब तहसीलदार रामभज, प्रधान बलबीर धीमान, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रमेश, ओएसडी शेखरानंद ऑप्रिती, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक क शमशाद अली, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

7- Paonta Sahib: ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यों की त्यों बनी हुई है समस्याएं: किरनेश जंग

पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की चल रही परिवर्तन पदयात्रा दूसरे दिन भी सिंघपुरा गुरुवाला पंचायत में चली। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पांवटा साहिब चौधरी किरनेश जंग के नेतृत्व में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहब्बत अली ने कहा कि शनिवार को सिंघपुरा गुरुवाला पंचायत के 10 परिवारों ने बीजेपी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस दौरान शामिल हुए लोगों ने कहा कि वह भी ऊर्जा मंत्री की बिरादरी से संबंध रखते हैं लेकिन ऊर्जा मंत्री केवल और केवल अपने लोगों के चुनिंदा लोगों का काम किया। ऊर्जा मंत्री की कार्यशैली से परेशान होकर और पूर्व विधायक चौधरी की सादगी को देखते हुए उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि आपको पार्टी में पूरा मान और सम्मान  दिया जायेगा। पंचायत के चमन लाल पूर्व पंचायत मेंबर ने कहा वह अपने बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा देते हैं और कांग्रेस पार्टी मैं शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए लोग भूराराम, जोगीराम, श्रवण सिंह, रमन चौधरी, नरेश चौधरी, आशीष, सुरेश कुमार, जय पाल, वीर सिंह आदि लोग

शामिल है। वहीं, दूसरे दिन पूर्व विधायक की टीम के द्वारा सिंहपुरा में कांग्रेस पार्टी का डोर टू डोर अभियान चलाया गया भारी संख्या में इस दौरान स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वही लोगों ने पूर्व विधायक को बताया कि हमारी समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई है। कुछ ही लोगों का कार्य हो रहा है। वहीं पूर्व विधायक ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की सरकार है और सभी लोगों के एक समान कार्य किए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के रहते पांवटा साहिब का विकास थम गया है। ऊर्जा मंत्री केवल वादे और घोषणाएं करते हैं, धरातल पर उनका कार्य दिखाई नहीं देते। वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी के किए हुए कार्यों का श्रेय लेना चाहते हैं। आज महंगाई और बेरोजगारी इतनी बुरी तरह फैल गई है कि आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। डोर टू डोर अभियान के जरिए काफी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

(हिमाचल)

1- मुख्यमंत्री ने मंडी में की प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके इस महीने की 24 तारीख को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को मंडी शहर की ओर जाने वाली सभी सड़कों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के अलावा मंडी शहर और उसके आसपास बसों और अन्य वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा

कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहनी चाहिए और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगनीधार से मण्डी शहर तक की सड़क का समुचित रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए। जय राम ठाकुर ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कस्बे में जल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को रैली से पहले और बाद में शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया। बैठक में विधायक जवाहर ठाकुर, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, नगर निगम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। 

2- एनडीआरएफ के तहत हिमाचल को 200 करोड़ की अंतरिम सहायता राशि जारी: सीएम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि (एनडीआरएफ) के तहत हिमाचल को 200 करोड़ की अंतरिम सहायता राशि जारी की है। इससे प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई भारी क्षति को देखते हुए केंद्र सरकार से एनडीआरएफ  के तहत केंद्रीय

सहायता और विशेष राहत देने का आग्रह किया था। केंद्र ने पहले राज्य आपदा राहत निधि (एसडीआरएफ) की 191.90 करोड़ की दूसरी किस्त दिसंबर के बजाय 29 अगस्त को ही जारी कर दी थी। इससे आपदा राहत कार्यों में तेजी लाई जा सकी। अब एनडीआरएफ  के तहत 200 करोड़ की अंतरित सहायता राशि प्रदेश को अग्रिम रूप में जारी की है। प्रदेश में मानसून सीजन में भारी वर्षा, भू-स्खलन और बादल फटने की घटनाओं में 29 जून से 16 सितंबर तक जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश में इन प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई भारी क्षति का जायजा लेने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से अंतर मंत्रालय दल भेजने का अनुरोध किया था। केंद्रीय दल के 6 सदस्यों ने मानसून सीजन के दौरान ही प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का 28 अगस्त से 30 अगस्त तक दौरा किया था।

3- मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया रक्तदान शिविर का शुभारम्भ।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जोनल अस्पताल मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि प्रदेश की जनता का यह सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री उनके

प्रति विशेष स्नेह रखते हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2022 तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने ईश्वर से नरेंद्र मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की, ताकि वह लंबे समय तक राष्ट्र को सशक्त नेतृत्व प्रदान करते रहें। मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया। इस मौके पर विधायक जवाहर ठाकुर, प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मण्डी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

4- लाखों कर्मचारियों-पेंशनर्स को एरियर जारी।

हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के एरियर सितंबर के वेतन में नकद मिलेगा। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त की ओर से सभी सचिवों, विभागाध्यक्षों, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल समेत सभी डीसी व एसपी को पत्र जारी किया गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान जरूरी समायोजन के बाद सरकारी कर्मचारियों को नकद किया जाएगा। एरियर का भुगतान ग्रुप ए, बी, सी व डी श्रेणियों को किया जाएगा। इन श्रेणियों के कर्मचारियों को 50,000 और 60,000 रुपये तक का एरियर नकद दिया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 60 हजार रुपये तक के एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा। वहीं, उन सरकारी कर्मचारियों को संशोधित वेतन एरियर का कोई भुगतान नहीं किया जा सकता, जिन्होंने वित्त विभाग के निर्देश संख्या (पीआर)-बी (7)-1/2021) के तहत न्यूनतम 15 फीसदी की वृद्धि के माध्यम से संशोधित वेतन के निर्धारण का विकल्प चुना है। वहीं, कर्मियों को पहले ही जारी गई अंतरिम राहत राशि को एरियर के साथ समायोजित किया जाएगा। सरकार ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के मामले में एरियर का भुगतान आयकर कटौती के अधीन होगा। इसी तरह 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर

2021 तक विभिन्न सरकारी विभागों या राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/बोर्डों/निगमों आदि में राज्य सरकार के जिन कर्मियों ने कार्य किया है और वर्तमान में वहां सेवारत है, उनका एरियर संबंधित विभाग या पीएसयू/बोर्ड/निगम आदि की ओर से एरियर तैयार और वितरित किया जाएगा। यह आदेश उन सरकारी कर्मचारियों पर भी लागू होंगे, जिनका वेतन यूजीसी के वेतन ढांचे के तहत जारी होता है। इनमें विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के सैड़कों शिक्षक शमिल हैं। 

किसे कितना एरियर मिलेगा:- 

श्रेणी                        एरियर (हजार रुपये में)
क्लास-1 ऑफिसर(ग्रुप ए)           50,000
क्लास-2ऑफिसर(ग्रुप बी)           50,000
तृतीय श्रेणी कर्मी(ग्रुप सी)            50,000
चतुर्थ श्रेणी कर्मी(ग्रुप डी)             60,000

4- पेंशनरों को एरियर से मिलेगा ये लाभ...

सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार जिन कर्मियों की 1 जनवरी 2016 को या उसके बाद सेवानिवृत/मृत्यु हो गई, उन्हें पेंशन और परिवार पेंशन एरियर के प्रत्येक तत्व का 20 फीसदी भुगतान सितंबर 2022 के महीने में किया जाएगा। इसके लिए सिलिंग 50,000 रुपये तय की गई है। इसके साथ ही जिन कर्मियों की 1 जनवरी 2016 को या उसके सेवानिवृत/मृत्यु हुई है,उन्हें ग्रेच्युटी के 20 फीसदी एरियर का भुगतान का भी इसी महीने किया जाएगा। वहीं 2016 से पहले के पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों 1 जनवरी 2016 को  पेंशन/पारिवारिक पेंशन में संशोधन के कारण अर्जित पेंशन/पारिवारिक पेंशन के 20 फीसदी एरियर का भी सितंबर में भुगतान किया जाएगा। यह एरियर1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक 50,000 की सिलिंग व जरूरी समायोजन के साथ देय होगा। 

5- स्मृति ईरानी को रामपुर में दिखाये काले झंडे।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार सुबह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के गढ़ रामपुर पहुंचीं। लेकिन यहां पहुंचने पर उन्हें कांग्रेस के विरोध का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मंत्री सुबह हेलिकाप्टर से रामपुर के शिंगला पहुंचीं। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्मृति इरानी इसके बाद सीधा रामपुर के नजदीक महालक्ष्मी महिषासुर मर्दिनी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद विश्राम गृह रामपुर गईं। लेकिन इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे लगाए और काले

झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। विधायक नंदलाल भी मौजूद रहे। कांग्रेस ने महंगाई और एलपीजी की दामों में बढ़ोतरी को लेकर काले झंडे दिखाए। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों को खाने-पीने की पैकेट और ट्रैक सूट भेंट किए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूद ने संसदीय क्षेत्र मंडी के एसजेवीएनएल ग्राउंड दत्तनगर रामपुर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्मृति ने दत्तनगर में महिला नमन कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित  किया।

6- स्क्रीनिंग कमेटी बैठक: 38 चेहरों पर स्थिति लगभग स्पष्ट।

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अस्वस्थ होने के चलते यह बैठक पहले 15 से टालकर 20 सितंबर के लिए प्रस्तावित की गई थी। शुक्रवार को बैठक की तारीख बदलकर इसे 21 सितंबर कर दिया गया है। नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक दो दिन चलेगी। इसमें टिकटों को लेकर 38 सीटों पर चेहरों की स्थिति साफ हो जाएगी। इन सीटों से टिकट के लिए एक-एक नाम भेजे गए हैं। 30 सीटों पर टिकट तय करने में अभी वक्त लगेगा। इन सीटों से टिकट के दावेदारों के पैनल में चार से दस नाम भेजे गए हैं। प्रत्याशियों के नामों की फाइनल सूची केंद्रीय चुनाव कमेटी जारी करेगी। इन सीटों के लिए हाईकमान का सर्वे भी चयन का आधार बनेगा। जिन सीटों से एक-एक नाम भेजे गए हैं, उनमें वर्तमान विधायक, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिवों

सहित कुछ वरिष्ठ नेता शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इस माह के अंत तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी। अन्य सीटों पर प्रत्याशी अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक तय हो जाएंगे। 21 सितंबर को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी करेंगी। हाईकमान ने उमंग सिंघार और धीरज गुर्जर को कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। ये दोनों सदस्य प्रदेश का दौरा कर लौट चुके हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू सहित सह प्रभारी संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू और गुरकीरत सिंह कोटली भी कमेटी के सदस्य हैं। ये सभी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

7- हाटी जनजातीय दर्जे में इन अधिकारी के प्रयास भी रहे सराहनीय: केंद्रीय समिति।

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को केंद्रीय कैबिनेट में जनजातीय दर्जा मिल गया है। इस कार्य में बहुत से लोगों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से कई अधिकारियों के भी सराहनीय प्रयास रहे हैं। उनमे से एक हिमाचल प्रदेश सरकार के ईमानदार और तेजतर्रार अधिकारी ओंकार चंद शर्मा भी शुमार है। केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ अमिचंद कमल, हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा , महासचिव अतर सिंह तोमर, मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा, सचिव मदन तोमर , कोषाध्यक्ष

भीम सिंह चौहान, खॆश नीटू चौहान आदि ने ओंकार चंद शर्मा से मुलाकात कर गिरिपार के लाखों लोगों को जनजाति अधिकार दिलाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की और जिस प्रकार से व्यक्तिगत तौर पर ओंकार शर्मा ने गिरिपार के लोगों के हित में कार्य किया। हाटी समुदाय उनका आभार व्यक्त करता है। हाटी समिति का कहना है कि उन्होंने तमाम प्रकार की रिपोर्ट्स तैयार करने के लिए बहुत ही शानदार कार्य किया। परिणाम स्वरूप आज हाटी समुदाय को भारत सरकार ने केंद्र से मंजूरी दी है।

8- अब यह शिक्षक संगठन सरकार के खिलाफ खोलेगा मोर्चा।

चुनावी साल में कर्मचारी वर्ग को संतुष्ट करना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। बजट में सरकार ने लुभावनी घोषणाएँ तो कर दी लेकिन बजट के अभाव में उन्हे पूरा करने मे समय लग रहा है जिससे कर्मचारी संगठन नाराज होने लगे है। अब हिमाचल के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी नहीं बनाई गई तो 20 सितंबर से क्रमिक अनशन शुरू की जाएगी। इन दिनों स्कूलों में नवीं से 12 वीं कक्षा की पहली टर्म परीक्षा चल रही हैं। ऐसे में शिक्षकों ने 4 अक्तूबर से कक्षाओं का भी बहिष्कार करने का फैसला लिया है। एसोसिएशन का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने बजट भाषण में मानदेय में एक हजार रुपये बढ़ाने की बात की थी। लेकिन शिक्षकों के खाते में महज 153 रुपये डाले गए। सरकार बार बार कंपनियों को कंप्यूटर शिक्षा का ठेका दे रही हैं। यह कंपनियां शिक्षकों का शोषण करने में लगी हैं। सरकार से लगातार मामले उठाए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पालिसी बनाने का आश्वासन दिया लेकिन अमलीजामा नहीं पहनाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी शिक्षक कई बार मिले हैं। अब तक पॉलिसी का आश्वासन ही मिल रहा है। इधर, अधिकारी भी शिक्षकों को आउटसोर्स कहकर टाल रहे हैं। 22 सालों से कंप्यूटर शिक्षक सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल कंप्यूटर शिक्षक महासंघ के महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षक वर्ग के लिए कुछ न कुछ दे रही है। कंप्यूटर शिक्षकों के साथ ही घटिया मजाक हो रहा है। हर बार शिक्षक अपनी भविष्य सुरक्षित होने को लेकर कैबिनेट का इंतजार करते हैं, हर बार निराशा हाथ लग रही है। अब सब्र का बांध टूट गया है। 

9- हिमाचल की बेटी रेणुका टी-20 में 13वें स्थान पर।

कॉमनवेल्थ खेलों में पहली बार शामिल महिला क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाली हिमाचल की बेटी रेणुका ने अब टी-20 गेंदबाज की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-20 में जगह बना ली है। रेणुका सिंह टॉप-20 गेंदबाजों में 612 अंकों के साथ इस समय 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजी का ऐसे ही प्रदर्शन जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं, जबकि वह टॉप थ्री टी-20 गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगी। वर्तमान में  751 अंकों के साथ इंग्लैंड की शॉपी इलेस्टोन नंबर वन के साथ पर है। इसके अलावा भारत की महिला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा टी-20 टॉप गेंदबाजों की सूची में 678 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रही। हिमाचल के जिला शिमला की रहने वाली रेणुका ने कम समय में ही विश्व के टी-20 के गेंदबाजों में टॉप-20 में नाम शामिल कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सात अक्तूबर 2021 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच हुआ था। बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो पाया था। 22 फरवरी 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसमें रेणुका ने दस ओवरों में 59 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इसके बाद रेणुका ने श्रीलंका के खिलाफ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय दर्शकों का ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लोगों को अपना फैन बना लिया था। इस दौरान इनकी बाजू पर बनाया पिता बेटी के प्यार का टैटू भी खूब चर्चा में आया था।

शाम पांच बजे तक का कोविड मीडिया बुलेटिन- 

सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन-