एंटी नारकोटिक्स टीम पर हमला....... 21 जनवरी 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com

एंटी नारकोटिक्स टीम पर हमला.......  21 जनवरी 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com
Demo Pic: Source Google

एंटी नारकोटिक्स टीम पर हमला.......

21 जनवरी 2022- पांवटा साहिब से आज का खबरनामा 

आदिबद्री बांध साईन, हिमाचल को मिलेगा लाभ, बढ़ेगा पर्यटन, काऊ सेंक्चूरी में धांधली, बेटी को सीएम से गुहार, डीजीपी ने ली बैठक, ट्रांसफर बैन, दो मंजिला मकान खाक, यहां जबड़ा फ्री, हरे पेड़ किये धराशायी, लापता का शव, सिरमौर मे आज 131 और....... कोविड/सूचना एवं जन संपर्क विभाग बुलेटिन।


(आज की तस्वीर)


स्थानीय (सिरमौर)

1- पांवटा- दांतो का पूरा जबड़ा मुफ्त मे लगाना है तो यहां करें संपर्क...

पूरे विश्व में 22 जनवरी को प्रोस्थोडोंटिक्स दिवस मनाया जाता है। प्रोस्थोडोंटिक्स दन्त चिकित्सा की एक शाखा है जिसमें मुख्यत: नए दांत लगाना, दांतो का पूरा जबड़ा बनाना इत्यादि शामिल होता है। 
इसी मौके पर पांवटा साहिब स्थित हिमाचल शिक्षण संस्थान समूह के हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साईंसिज पांवटा साहिब में भी 22 जनवरी

यानि शनिवार को प्रोस्थोडोंटिक्स दिवस मनाया जा रहा है। संस्थान की निदेशक डाॅ प्रीति गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर संस्थान में लोगों को मुफ्त में दांतों का पूरा जबड़ा लगाया जा रहा है। यदि किसी को मुफ्त जबड़ा लगवाना है तो वह डेंटल काॅलेज आकर 22 जनवरी  से 29 जनवरी के बीच में पंजीकरण करवा लें। इस तिथी के बीच जिसका पंजीकरण होगा उसे मुफ्त मे दाँतो का पूरा जबड़ा लगाया जाएगा। 

2- एनएच निर्माण कर रही कंपनी ने धराशायी किये हरे पेड़।

एनएच बद्रीपुर-गुम्मा एनएच पर निर्माण कर रही एबीसीआई कंपनी की कच्ची ढांग के पास हरे पेड़ों को धराशायी कर दिया है। सूचना है कि इससे पहले भी निर्माणाधीन कंपनी ने 5 दर्जन से अधिक पेड़ गिराए थे। जिस पर

वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
दरअसल, निर्माण कार्य कर रही कंपनियों की मनमानी के आए दिन मामले सामने आ रहे हैं। अब पांवटा साहिब से सतौन तक 25 किलोमीटर का कार्य कर रही एबीसीआई कंपनी पर नेशनल हाईवे में चौड़ीकरण के दौरान सतौन के बीच दर्जनों ऐसे हरे पेड़ गिराये है, जिनकी कोई अनुमति नहीं ली गई है। इन दिनों एबीसीआई कंपनी ने सतौन के नजदीक कच्ची ढांग के पास सड़क

के चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया हुआ है। जहां कंपनी ने हरे पेड़ गिरा दिये है। यही नही, आधा दर्जन से अधिक पेड़ गिरने के कगार पर है। कंपनी द्वारा गिराए गए पेड़ों पर वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की गई है। लेकिन आगामी कार्रवाई अभी तक अमल में नहीं लाई गई है। उधर, वन विभाग पांवटा साहिब मंडल के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया कि सूचना मिलते की रेंज अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट तैयार की गई है।

3- पंजाब नेशनल बैंक ने इस स्कूल को भेंट किया 40 लीटर का वाटर कूलर।

पंजाब नेशनल बैंक पांवटा साहिब शाखा ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब को तीन सिलेंडर वाला वाटर कूलर भेंट किया है। पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान किए जाने वाले अनुदान कार्य के अंतर्गत कन्या विद्यालय की छात्राओं के लिए 40 लीटर

क्षमता वाले वाटर कूलर प्रदान किया है। प्रधानाचार्य दीर्घायु प्रसाद ने नरेंद्र बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अब निर्मल एवं स्वच्छ जल विद्यालय की छात्राओं के लिए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा। आज इस वाटर कूलर को विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन समिति की उपस्थिति में स्थापित किया गया। इस अवसर प्रधानाचार्य दीर्घायु प्रसाद, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  इंदर सिंह राणा, अन्य सदस्य, कामराज चौहान, नरेश दुआ, जीवन प्रकाश जोशी, प्रतिभा पाण्डे, जय प्रकाश तोमर आदि मौजूद रहे।

4- राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में कल इन तीन स्थानों पर लगाया जाएगा बूस्टर डोज, कोविड टीकाकरण यहाँ...

खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 22 जनवरी 2022 को 03 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए भी 22 जनवरी 2022 को आयोजित किया  जा रहा है कॉविड -19 टीकाकरण। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र

तारूवाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण  स्थल पर लाना अनिवर्य होगा। उन्होंने बताया 22 जनवरी 2022  को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पल्होड़ी में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।

5- लापता मनीष का मिला शव, 10 दिन से था लापता।

पांवटा साहिब के गिरिपार क्षेत्र के आगरो से दस दिन पूर्व लापता हुए युवक मनीष का आज शव बरामद हुआ है। मनीष की लाश यहां की यमुना नदी के किनारे बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय मनीष पिछले 10 दिनों से लापता था। लापता मनीष के परिजन उसे अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास भी कर रहे थे। तीन चार दिन तक कोई सुराग न मिलने पर पुरूवाला पुलिस थाना का ग्रामीणोंने घेराव भी किया और उसके दो दिन बाद डीएसपी कार्यालय पंहुच

कर एक महिला सहित चार लोगों पर अपहरण का शक जताया था। शुक्रवार को भी परिजन मनीष को ढूंढने में निकले हुए थे। साथ ही गोताखोर की टीम भी मनीष की यमुना नदी में ढूंढने में लगी हुई थी और श्मशान घाट के पास यमुना नदी के किनारे से लापता युवक का शव बरामद हुआ। बता दें कि संत राम पुत्र रीठा राम निवासी आगरो तहसील पांवटा साहिब ने थाना पुरुवाला में शिकायत दर्ज करवाई कि उनका बेटा 25 वर्षीय मनीष उर्फ बंटी 11 जनवरी को घर से लापता है। शिकायत में बताया था कि मनीष उर्फ बंटी राजपुर से पांवटा साहिब की ओर फोटो स्टूडियो के काम से निकाला था। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। 


(हिमाचल)

1- हिमाचल-हरियाणा का आदिबद्री बांध के निर्माण के लिए समझौता।

हिमाचल प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार के मध्य आज पंचकूला में हरियाणा के यमुना नगर जिले के आदिबद्री क्षेत्र के समीप हिमाचल प्रदेश में 77 एकड़ में आदिबद्री बांध के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इस परियोजना के माध्यम से 215.35 करोड़ रुपये

की अनुमानित लागत से सरस्वती नदी का पुनरुद्धार होगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों ने राज्य सरकारों की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2- हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी परियोजना: जयराम 

हिमाचल प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार के मध्य पंचकूला में हरियाणा के यमुना नगर जिले के आदिबद्री क्षेत्र के समीप हिमाचल प्रदेश में 77 एकड़ में आदिबद्री बांध के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन के ऐतिहासिक अवसर पर संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इस समझौता ज्ञापन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना पूरा होगा। उन्होंने 3 अप्रैल, 2014 को कुरूक्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए सरस्वती नदी का पुनरूत्थान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी क्योंकि इससे हिमाचल प्रदेश की 3.92 हेक्टेयर मीटर प्रतिवर्ष पेयजल की आवश्यकता की पूर्ति होगी और प्रभावित बस्तियों के लिए सिंचाई के पानी की उपलब्धता के लिए 57.96 हेक्टेयर मीटर पानी निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांध का उपयोग न केवल सरस्वती नदी के पुनरुद्धार के लिए किया जाएगा बल्कि इससे क्षेत्र में जल संरक्षण को

भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए पूरी धनराशि की व्यवस्था हरियाणा सरकार द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य सरकारें परियोजना के प्राथमिक उद्देश्य से समझौता किए बिना स्वयं के संसाधनों का उपयोग करके स्थानीय लोगों के कल्याण और विकास के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के साथ पयर्टन परियोजनाएं बनाने के लिए भी स्वतंत्र होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश के केवल 21 परिवार विस्थापित होंगे जिनका समुचित पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को पुनर्वास पैकेज और जलवायु संरक्षण पैकेज के साथ भविष्य में आदि बद्री बांध से संबंधित लागत/व्यय हिमाचल प्रदेश की प्रचलित नीतियों व अन्य प्रचलित कानूनों के अनुसार हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा तथा इससे संबंधित कोई भी देनदारी हिमाचल प्रदेश को हस्तांतरित नहीं की जाएगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने पर सरस्वती नदी फिर से पुनर्जीवित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल प्रस्तावित क्षेत्र में से 31.16 हेक्टेयर भूमि हिमाचल प्रदेश की है जिसमें से 0.67 हेक्टेयर निजी भूमि और 30.49 हेक्टेयर वन भूमि शामिल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सोंब नदी से बांध को 224 हेक्टेयर मीटर जल की आपूर्ति होगी जो यमुना नगर जिले में आदिबद्री के समीप यमुना में मिलती है। उन्होंने कहा कि आदिबद्री बांध और इससे संबंधित अधोसंरचना के लिए एचपीपीसीएल कार्यकारी संस्था होगी।

3- पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगी आदिबद्री बांध परियोजना: खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस मौके पर कहा कि गंगा और यमुना के साथ सरस्वती देश की सबसे पवित्र नदी है। उन्होंने कहा कि इस बांध के बनने से सरस्वती नदी में पूरे साल बीस क्यूसेक जल का प्रवाह होगा। उन्होंने कहा कि घग्गर नदी बहने के रास्ते को सरस्वती नदी का मार्ग कहा जाता है। यह परियोजना हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सरकारों के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से न केवल पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि इससे भू-जल में भी वृद्धि होगी। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आदिबद्री बांध से संबंधित कार्यों की योजना, पर्यवेक्षण और निगरानी के लिए आदिबद्री बांध निर्माण निगरानी समिति का गठन किया गया है। इस समिति में हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंचाई, हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग के सचिव, दोनों राज्यों के इंजीनियर-इन-चीफ और अन्य प्रतिनिधि शामिल हैं। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के शिक्षा,

भाषा एवं संस्कृति मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया। हरियाणा के जल शक्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तौगी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। हरियाणा के जल शक्ति विभाग के अधीक्षक अभियंता अरविंद कौशिक ने प्रस्तावित आदिबद्री परियोजना की मुख्य विशेषताओं के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, सांसद अम्बाला रत्न लाल कटारिया, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष आर.के. सिन्हा, हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग के विशेष सचिव डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा और हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

4- काऊ सेंक्चूरी निर्माण में करोड़ों की धांधली, विजिलेंस से करवायें जांच: संजय

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी लोक निर्माण विभाग के रैस्ट हाऊस में शुक्रवार को प्रैस वार्ता करते हुए कहा कि काऊ सेंक्चूरी निर्माण में करोड़ो रूपये की धांधली हो रही है जिसकी जांच विजिलेंस से करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दिवस मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लुथान में बनी काऊ सैंक्चुरी का उद्घाटन वर्चुअल रूप से किया। अच्छा होता कि मुख्यमंत्री स्वयं आकर इसका उद्घाटन करते क्योंकि कल वह धर्मशाला से चंडीगढ़ वाया देहरा होते हुए गए पंरतु एक मिनट भी ज्वालामुखी की उक्त काऊ सैंक्चुरी के शिलान्यास के लिए नहीं निकाल पाए। यदि मुख्यमंत्री इस काऊ सैंक्चुरी का उद्घाटन उक्त स्थान पर आकर करते तो वह सैंक्चुरी की हकीकत से रू-ब-रू होते। उन्होंने आरोप लगाया हे कि स्थानीय प्रशासन एवं विधायक द्वारा इस काऊ सैंक्चुरी के निर्माण में करोड़ों रुपए की धांधली की गई है। उन्होंने दो टूक शब्दों में इस काऊ सैंक्चुरी के निर्माण की विजिलैंस जांच की निष्पक्ष मांग प्रदेश सरकार से की है। संजय रत्न ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई टैंडर नही किया तथा हवा हवाई रूप से यह काऊ सैंक्चुरी 4 करोड़ की लागत से बनाने का दावा किया जा रहा है, जिसमें करोड़ों रुपये की धांधली की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं

आकर इसका उद्घाटन करते तो उन्हें भी पता चल जाता कि इस काऊ सैंक्चुरी के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। जहां करोड़ों रुपए के काम की बात की जा रही है वहां मात्र बजट का एक तिहाई ही खर्च हुआ है जो कि साफतौर पर दिख रहा है। संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द इस काऊ सैंक्चुरी की जांच करवाकर संबंधित अधिकारियों से भी पूछताछ करें। संजय रत्न ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस काऊ सैंक्चुरी में प्रतिदिन 10-15 बेसहारा पशु मर रहे हैं, जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है तथा मृत पशुओं को उसी सैंक्चुरी की बाऊंडरी के अंदर ही दफनाया जा रहा है। उन्होंने दफनाए हुए पशुओं से बीमारी फैलने का अंदेशा जताते हुए कहा कि इसका सीधा असर वहां की आम जनता पर पड़ेगा।

5- बेटी की तलाश को बाप ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला मे बेटी के लापता होने से दुखी और पुलिस की जांच से हताश एक पिता ने अपनी बेटी की तलाश के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखा है। पत्र में विद्या सागर पुत्र राम सरन स्थाई पता गाय भटेडफाला डाकघर भड़ोलीकला तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने लिखा है कि वे फिलहाल बिलासपुर में रह रहें उनका स्थाई पता अमृतसर पंजाब है। उनकी बेटी आंचल शर्मा जो कि पंजाब नैशनल बैंक की शाखा हटवाड़ जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में बतौर क्लर्क कार्यकर रही थी। 9 नवंबर 2021 को अंतिम बार उनकी आंचल से मोबाइल पर बात हुई थी। उसके बाद से आंचल का कोई पता नहीं है। उन्होंने हमीरपुर के महिला थाने में बेटी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। उन्होंने हमीरपुर निवासी विजय

कुमार पुत्र माधो राम निवासी दुले डाकघर लाहड तहसील नादौन पर पुत्री के अपहरण की शंका भी जाहिर की थी। इसके बाद भी पुत्री का कोई पता नहीं चला सका है और ना ही पुलिस ने उनकी बेटी की तलाश में कोई उचित कार्रवाई की है। विद्यासागर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनकी बेटी की तलाश में उचित कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया है। विद्यासागर का कहना है कि वे इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है। उन्होंने कहा कि मेरी पुत्री आंचल शर्मा की किडनैप की जांच पुलिस के अलावा अन्य एजेंसी से भी करवाने की अनुकम्पा करें। 

6- परिवहन मजदूर संघ ने खुद को संयुक्त महासंघ से किया अलग।

हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने बयान जारी किया है कि गत 20 जनवरी 2022 को हिमाचल पथ परिवहन निगम की संयुक्त समन्वय समिति की विशेष बैठक का आयोजन शिमला में रखा गया था। बैठक में निगम के समस्त संगठनों को प्यार सिंह ठाकुर द्वारा अवगत करवाया गया कि प्रदेश के धर्मशाला में हिमाचल परिवहन मजदूर संघ दिनांक 19/01/ 2022 द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री के साथ निगम के कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में वार्ता की गई। जिसमें लिखित एवं मौखिक रूप से भी कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों के विषय में बताया गया।मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री द्वारा हमारी समस्याओं के संबंध में समाधान की दृष्टि से समय रहते निदान करने का आश्वासन दिया। प्यार सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि 20 जनवरी 2022 को समन्वय समिति की बैठक उपरांत समिति के कुछ सदस्यों द्वारा मुझे हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति महासंघ (ज्वाइंट फ्रंट) नाम से गठित एक बैठक में ले जाया गया और कुछ लोगों द्वारा गुमराह करके यह बताया गया कि परिवहन निगम के कर्मचारियों के विषय में कुछ लोगों द्वारा एक बैठक बुलाई गई है। लेकिन वहां जाकर कुछ विभागों के लोग अपनी जिन समस्याओं को लेकर मांग पत्र बना रहे थे उसमें परिवहन के कर्मचारियों की समस्याएं एवं वेतन विसंगतियों की मांग को तो पहले ही निगम के कर्मचारी सरकार तक सार्थक वार्ता के लिए पहुंचा चुके हैं। अतः मैंने वहां पर समिति को पहले स्पष्ट किया की हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा परिवहन मजदूर संघ के नेतृत्व में पहले ही समन्वय समिति का गठन किया गया है और भारतीय मजदूर संघ से संबंधित परिवहन मजदूर संघ अपनी समस्याओं को लेकर स्वयं ही अपनी मांगों को सरकार के माध्यम से निदान करवाने हेतु सक्षम है और आप मुझे इस संगठन का कोई भी दायित्व ना दें। भारतीय मजदूर संघ से संबंधित परिवहन मजदूर संघ व्यक्ति विशेष के फैसले से नहीं चलता। इसमें कोई भी निर्णय लेना होता इसमें सभी पदाधिकारी आपस में बैठकर गहनता से विचार करने के बाद संगठन का निर्णय लेते हैं। और मैं तो एक कर्मचारी होने के नाते श्रमिक भावना से इस बैठक उपस्थित हुआ हूं और मैंने उन्हें पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यदि आप मुझे इस संगठन में कोई भी दायित्व देते हैं तो मुझे स्वीकार नहीं होगा। प्यार सिंह ठाकुर ने इस बैठक में जाने को अपना गलत निर्णय स्वीकार करते हुए इस संगठन में किसी भी पद ग्रहण करने और संगठन से परिवहन मजदूर के किसी भी प्रकार के संबंध को स्पष्ट रूप से  से खंडित किया है और परिवहन निगम के कर्मचारियों को इस संगठन से अलग करते हुए बताया कि परिवहन मजदूर संघ भारत के सबसे बड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ से संबंधित है और निगम की संयुक्त समन्वय समिति परिवहन मजदूर संघ के नेतृत्व में गठित हुई है। और यह संगठन अपने आप में समस्त कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु सक्षम है। इसलिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति महासंघ से अपने आप को अलग करते हुए इसकी सदस्यता एवं पदाधिकारी होने को लेकर अपनी आपत्ति जताई है।

7- जहरीली शराब मामला: डीजीपी ने एसआईटी से बैठक कर ली फीडबैक।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के सलापड़ और कांगू में नकली व जहरीली शराब का सेवन करने से सात लोगों की मौत के मामले में डीजीपी संजय कुंडू ने शुक्रवार को एसआईटी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जहरीली शराब के तार बद्दी, परवाणू और ऊना से जुड़ने के बाद एसपी बद्दी मोहित चावला, एसपी ऊना अर्जित सेन के अलावा एडिशनल एसपी कांगड़ा और डीएसपी परवाणू को भी एसआईटी में शामिल किया गया है। सूत्रों की मानें तो जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद पोस्टमार्टम और बिसरा जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट में शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की बात सामने आई बताई जा रही है। आरोपियों पर शिकंजा कसने में यह अहम साक्ष्य हो

सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। गोर हो कि कच्ची शराब तैयार करने वाले मिथाइल अल्कोहल, इथाइल अल्कोहल और यूरिया के अलावा तेज नशे के लिए क्लोरल हाइड्रेड का इस्तेमाल भी करते हैं, जिससे नशे की तीव्रता को बढ़ाया जा सके। अब मृतकों के विसरा परीक्षण की जांच तीन चरणों में होगी। इसमें वैज्ञानिक पता लगाएंगे कि जहरीली शराब तैयार करने में कौन-कौन से केमिकल मिलाए गए हैं। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि 7 ओर लोगों को ढूंढा गया है जिन्होंने ये शराब पी थी। उन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

8- हिमाचल प्रदेश मे बजट सत्र तक तबादलों पर लगी रोक। 
 
हिमाचल प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लग गई है। बजट सत्र तक फिलहाल ट्रांसफर नही हो पाएगी। सरकार ने वर्ष 2022-23 का बजट सत्र तैयार करने की वजह से  ये फैसला लिया है। शुक्रवार को इस संबंध में कार्मिक विभाग की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई हैं। इसके मुताबिक किसी भी विभाग, बोर्ड, निगम, विवि इत्यादि में

अगले बजट सत्र तक कोई तबादला नहीं होगा। विशेष परिस्थितियों में मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही तबादले हो सकेंगे। मुख्यमंत्री भी अति विशेष परिस्थिति में तबादला करेंगे। इस बारे में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए हैं। गोर हो कि प्रदेश में अभी बजट सत्र की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। वैसे बजट सत्र फरवरी से अप्रैल के पहले हफ्ते तक चलता है।

9- हरियाणा एंटी नारकोटिक्स की टीम पर ढाबा संचालकों का हमला, दो कर्मी गंभीर।

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ थाना के तहत जगतखाना के समीप ढाबे में देर रात हरियाणा पुलिस की एंटी नारकोटिक्स की टीम पर ढाबा मालिक और उसके 2 बेटों ने हमला कर दिया। जिसमे पुलिस कर्मी घायल हो गये। जिसके बाद नारकोटिक्स टीम के इंचार्ज ने थाना नालागढ़ में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर ढाबा मालिक के दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया जबकि ढाबा मालिक जीतराम मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जगातखाना में जीतराम के ढाबे में पूछताछ के लिए गए हरियाणा पुलिस कर्मियों के साथ जीतराम व उसके दोनों पुत्र हरमीत व हितेश के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद ढाबे में बैठे आसपास के लोगों ने मिलकर पुलिस कर्मियों को घेर लिया, साथ ही पुलिस कर्मियों की सर्विस रिवाल्वर भी उनसे छीन ली। जिसके बाद ढाबा मालिक ने टीम पर हमला बोल दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी गंभीर घायल हुए और एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटे आई है। बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र की एंटी नारकोटिक्स की टीम ने थानेसर सदर पुलिस थाना क्षेत्र से एनडीपीएस के मामले में आरोपी की निशानदेही पर छानबीन करने नालागढ़ के जगतखाना में छापा मारने गई

थी। गांव के प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कल देर रात कुछ लोग ढाबे में खाना खाने के लिए आए थे, जिसके बाद वह ढाबा मालिक को उठाकर ले जाने लगे। इस दौरान आसपास और भी लोग गांव के बैठे हुए थे और वहां पर माहौल खराब हो गया। जिसके बाद गांव वालों ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि उनका कहना है कि उनको यह नहीं मालूम था हरियाणा पुलिस है और वो किसी केस के सिलसिले में पूछताछ करने आये है। यदि उन्होंने बता दिया होता तो इस तरह की घटना पेश ना आती। वहीं, नालागढ़ के एसएचओ ने बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम के एएसआई नारसिंह द्वारा देर रात एक शिकायत दी गई। जिसमें पुलिस ने मौके पर जाकर ढाबा मालिक के दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ढाबा मालिक वहां से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। घायल पुलिसकर्मियों का नालागढ़ अस्पताल में इलाज करवाया गया है। 

10- शिमला- आगजनी से दो मंजिला मकान जल कर खाक।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर आगजनी का मामला सामने आया है। आग लगने के कारण एक मकान जलकर खाक हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक शिमला के रोहड़ू से करीब 15 किलोमीटर दूर

कलोटी पंचायत के झटवाड़ी गाँव में भयंकर आग लगने से दो मंजिला मकान जल कर खाक हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती उससे पहले ही मकान जल चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

शाम सात बजे तक का कोविड मीडिया बुलेटिन- प्रदेश मे आज 2940 मामले।

सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश बुलेटिन-