सामाजिक संस्थाओं ने फिर संभाल लिया सेवा का मोर्चा- ddnewsportal.com

सामाजिक संस्थाओं ने फिर संभाल लिया सेवा का मोर्चा- ddnewsportal.com

सामाजिक संस्थाओं ने फिर संभाल लिया सेवा का मोर्चा 

भारत विकास परिषद ने जागरूकता अभियान चलाकर रेहड़ी-फड़ी और रिक्शा चालकों को जागरूक कर बांटे मास्क-सेनिटाईजर।

प्रदेश मे कोरोना कर्फ्यू लागू होते ही प्रशासन के सहयोग के लिए सामाजिक संस्थाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। कोरोना कर्फ्यू के पहले ही दिन भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब द्वारा सब्जी मण्डी मे कोरोना

महामारी के बारे मे जागरूकता अभियान चलाया गया। यहाँ पर सभी रेहड़ी, फडी एवं रिक्शा चालकों को कोरोना महामारी से बचने के बारे मे जागरूक किया गया  संस्था की तरफ से उन्हे महामारी के दुष्प्रभाव के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी रेहडी, फडी एवं रिक्शा चालकों को संस्था की और से मास्क एवं सेनेटाईजर भी वितरित

किए गये। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गोयल एवं सचिव अनिल सैनी ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा दिन प्रतिदिन बढती कोरोना महामारी के बारे मे लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमे सभी रेहडी-फड़ी वालों को महामारी के प्रति

सचेत रहने को कहा गया है। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, मास्क पहनने एवं हाथ सेनेटाईज करते रहने के लिए जागरूक किया गया है। इस प्रोजेक्ट मे मनमीत सिंह, नेन्ज फार्मा रामपुरघाट का हमे पूरा सहयोग मिला है। इस अवसर पर अध्यक्ष नीरज गोयल, सचिव अनिल सैनी, सह-सचिव हरविंद्र कुमार और चमन सैनी आदि मौजूद रहे।