स्वच्छता मिशन का जिम्मा भाजपा किसान मोर्चा को ddnewsportal.com

स्वच्छता मिशन का जिम्मा भाजपा किसान मोर्चा को ddnewsportal.com
फोटो- साधु राम चौहान, जिला अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा सिरमौर।

स्वच्छता मिशन का जिम्मा भाजपा किसान मोर्चा को

गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर पांवटा साहिब के यमुनाघाट मे सफाई कर होगी अभियान की शुरुआत।

आगामी 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत प्रधानमंत्री के आदेशानुसार और मुख्यमंत्री के आदेशानुसार स्वच्छता मिशन का जिम्मा भाजपा किसान मोर्चा को मिला है। हिमाचल मे इस अभियान की शुरुआत जिला सिरमौर से होगी और इसकी शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश राकेश शर्मा आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की उपलक्ष पर पांवटा साहिब के यमुना घाट मे सफाई अभियान चलाकर करेंगे

तथा। 2 अक्टूबर से लेकर 7 अक्टूबर तक हर जिले में हर मंडल पर राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष साधु राम चौहान ने दी तथा मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारियों तथा पांचों मंडलों के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि वह 2 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे पांवटा साहिब के यमुना घाट पर एकत्रित हो तथा स्वच्छता मिशन मे सहयोग करें।